spot_img

राशन कार्ड के लिए नहीं ले रहे आवेदन, बहादुरपुर, सिंहवाड़ा के बीडीओ फंसे

spot_img
- Advertisement -

राशन कार्ड के लिए नहीं ले रहे आवेदन, बहादुरपुर, सिंहवाड़ा के बीडीओ फंसे

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आपूर्त्ति टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को हुई। बैठक में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा करते हुए कहा गया कि भारत सरकार के निर्देश के अनुसार सभी गरीब परिवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ देना है। सभी गैस एजेंसी को निर्देश दिया गया कि उज्जवला योजना के लंबित कनेक्शन को यथाशीघ्र लाभुकों को उपलब्ध कराएं। मार्केटिंग ऑफिसर व विपणन पदाधिकारी को सभी जन वितरण प्रणाली विक्रय केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। अन्त्योदय योजना में जिन लाभुकों का सत्यापन हो गया है, उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही मृत व नहीं पाए गए अन्त्योदय लाभुकों का नाम सावधानी पूर्वक हटाने का निर्देश मार्केटिंग ऑफिसर को दिया गया, ताकि वास्तविक लाभुकों की संख्या ज्ञात हो सके। अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण-सह-निगरानी समिति की बैठक नियमित रूप से नहीं किए जाने पर डीएम ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए, इसकी बैठक नियमित रूप से करने का निदेश सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया।

- Advertisement -

राशन कार्ड के लिए नहीं ले रहे आवेदन, बहादुरपुर, सिंहवाड़ा के बीडीओ फंसे

- Advertisement -

नए  राशन कार्ड के लिए प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निष्पादन कराने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। जन वितरण प्रणाली विक्रेता की ओर से प्रतिदिन वितरण को पीडीएस एप्स पर दर्ज करने की प्रगति धीमी पायी गई। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी प्रखंड आपूर्त्ति पदाधिकारी व विपणन पदाधिकारी को विक्रेताओं को प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षित भी करने का निर्देश दिया। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओ से संबंधित लोक शिकायत निवारण परिवादो को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी व विपणन पदाधिकारी को दिया गया। मार्केटिंग ऑफिसर, बहादुरपुर व सिंहवाड़ा की ओर से बताया गया कि गत दो माह से आरटीपीएस काउंटर पर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। इसपर डीएम ने बीडीओ बहादुरपुर व सिंहवाड़ा से स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर नहीं लिए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि यह लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम से अच्छादित कार्य है। किसी स्तर से आवेदन पत्र नहीं लिए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अगले सोमवार को सभी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ नए राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक भी की जाएगी। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस विवेक रंजन मैत्रेय, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी शत्रुधन कामती, अनुमंडल पदाधिकरी सदर राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर प्रदीप कुमार झा, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम अभिनय भास्कर, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

राशन कार्ड के लिए नहीं ले रहे आवेदन, बहादुरपुर, सिंहवाड़ा के बीडीओ फंसे

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan