गुना जिले के राघौगढ़ थानातंर्गत एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात में पति की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर बच्चों के सामने उनकी मां से सामूहिक रुप से दुष्कर्म किया गया।
घटना बीते रोज की है और दंपत्ति कार से घू्मने के लिए निकले थे। इसी दौरान आरोन रोड पर कार रोककर दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने घटना के महज 3 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कार रुकवाकर की वारदात
जानकारी मुताबिक बीते रोज एक परिवार कार से घूमने के लिए निकला था। घूम-फिरकर जब वह वापस लौट रहे थे। तभी आरोन रोड पर दो बदमाशों ने उनकी कार को हाथ दिया तो पति द्वारा कार रोक दी गई। कार के रुकते ही व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोलकर पति की कनपटी पर कट्टा रख दिया और दूसरा व्यक्ति महिला को पास ही जंगल में ले गया।
जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद में वह लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। बाद में दंपत्ति राघौगढ़ थाने पहुंचे और महिला ने वारदात की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर अपराध क्रमांक 02/22 धारा 376(डी), 342, 506 भादवि के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।
इस तरह हुई पहचान
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बदमाश घटना के दौरान एक दूसरे को बातचीत में सुमेर और सोनू नाम से पुकार रहे रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश शुरू की। इसके लिए मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किए गए।
पुलिस के यह प्रयास रंग लाए और प्रकरण के दोनों आरोपियों की पहचान सुमेर सिंह पुत्र मोहन सिंह परमार निवासी ग्राम लहिदपुर थाना ईसागढ़ जिला अशोकनगर हाल ग्राम दीतलवाडा थाना राघौगढ एवं सोनू उर्फ राजवीर पुत्र सुरेश सिंह यादव निवासी ग्राम सहसूती जिला अशोकनगर हाल ग्राम दीललवाडा थाना राघौगढ़ के रूप में हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की सक्रियता से तलाश की और जगह-जगह दबिश दी गई। जल्द ही आरोपी उसकी पकड़ में आ गए।

















