spot_img

नो डाटा इंट्री…हड़ताल…व्यवस्था ठप, गुरुजी लगा रहे हाय-हाय के नारे

spot_img
- Advertisement -

नो डाटा इंट्री…हड़ताल…व्यवस्था ठप, गुरुजी लगा रहे हाय-हाय के नारे आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। शनिवार को भी डाटा इंट्री ऑपरेटर का आठवां दिन भी कार्यबहिष्कार सह धरना सत्याग्रह जारी रहा 18 जनवरी से बिहार चिकित्सा एवं जन स्वाथ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर मधुबनी जिला सहित पूरे बिहार के स्वाथ्य विभाग में कर्यरत आउटसोर्स के तहत डाटा इंट्री ऑपरेटर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है, जिससे मधुबनी जिले के स्वाथ्य विभाग में कम्प्यूटराइज कार्य व्यवस्था चरमरा गई है। संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। डाटा इंट्री ऑपरेटर को राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से कार्यपालक निर्दशक पटना ने हड़ताल डाटा इंट्री ऑपरेटर के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए सभी सीएस सह सदस्य सचिव को पत्र भेजा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इससे डाटा इंट्री ऑपरेटर में काफी आक्रोश दिख रहा है। सचिव मोहन झा ने कहा कि हम सभी ऑपरेटरों की जबतक मांग पुरा नही होगा तब तक हड़ताल को उग्र रूप दिया जाएगा। वहीं डाटा इंट्री ऑपरेटर ने धरना स्थल पर ही इस काले आदेश के पूरी जमकर नारेबाजी तथा कार्यपालक निदेशक पटना का पुतला दहन के साथ सभी धमकी भरी पत्र को आग के हवाले किया। इस अवसर पर एचएम नदीम,रोहित मिश्रा,जगदीश राय,पंकज झा,मुन्ना,आशिष,प्रकाश,राहुल,अमित सहित सैकड़ो डाटा इंट्री ऑपरेटर मौजूद थे।

- Advertisement -

नो डाटा इंट्री…हड़ताल…व्यवस्था ठप, गुरुजी लगा रहे हाय-हाय के नारे

 इधर, शिक्षकों का हंगामा

 मधुबनी। शनिवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन सहित मूलभूत सुविधा लागू करने की मांग को लेकर हजारों शिक्षकों ने स्थानीय समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षको को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कामत ने कहा कि उनका संघ सुप्रीम कोर्ट में समान काम समान वेतन के मामले में हुई सुनवाई में शिक्षकों के पक्ष को मजबूती से रखा है। शिक्षकों की जीत सुनिश्चित है। अब संघ ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आर पार की लड़ाई छोड़ दिया है। बिहार विधान सभा के बजट सत्र के दौरान चौदह फरवरी को राज्य के लाखों शिक्षकों विधान सभा का घेराव करेंगे। प्रधान सचिव अवधेश कुमार झा ने अन्य कर्मियों की भांति नियोजित शिक्षको को भी भविष्य निधि ग्रुप बीमा,उतपादन, अर्जितावकाश इतियादि मूलभूत सुविधाएॅ लागू करने की मांग की कोषाध्यक्ष सुरेन्द प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोग में डी पी ई प्रशिक्षण उतीर्णता की तिथि से प्रशिक्षित वेतन का लाभ देने की भी मांग रखी। प्रवक्ता रंजन चैधरी ने वर्ष 2012 से पहले नियोजित सभी स्नातक योग्यता धारी पासवान व डा सीमा कुमारी यादव ने 7वें वेतन के बकाया वेतन के भुगतान के लिए राज्य से पर्याप्त राशि आवंटन करे की मांग रखी है। सचिव मो. मुर्तजा व सुरेश कुमार यादव ने नये सत्र के प्रारंभ में ही किताब खरीदने के लिये बच्चों के खाते में राशि भेजने शिक्षकों को सभी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्याे से मुक्त करने तथा पूर्व की तरह विधालय संचालन का समय दस बजे से चार बजे करने की मांग की। धरना व प्रदर्शन को पाण्डव यादव, मो. नूर आलम,राकेश कुमार चौधरी, सुरेंद्र कुमार यादव, ललित नारायण ललन,रजनीश कुमार गांधी, प्रेमचन्द्र प्रसाद,पिंकी कुमारी,ललन ठाकुर,मनीष कुमार कर्ण,राम सरोवर भारती, प्रभाव चौधरी सहित सैकड़ों शिक्षको ने सभा को संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan