spot_img

IPL 2022 : DELHI CAPITALS के मिशेल मार्श कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती, क्या होगा पंजाब किंग से मैच!

spot_img
- Advertisement -

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कोरोना ने दखल दे दी है। दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श कोरोना से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम मार्श की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

दिल्ली कैपिटल्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मिशेल मार्श कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम मार्श की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।IPL 2022 : DELHI CAPITALS के मिशेल मार्श कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती, क्या होगा पंजाब किंग से मैच! इसके अलावा टीम के कुछ और सदस्यों, जिनमें सहायक स्टाफ सदस्य भी शामिल हैं, ने भी सकारात्मक परीक्षण किया है। हालांकि वे सभी स्पर्शोन्मुख हैं, उनकी स्थिति पर फ्रैंचाइज़ी द्वारा बारीकी से नजर रखी जा रही है। बबल के शेष सभी सदस्य वर्तमान में अपने-अपने कमरों में आइसोलेशन में हैं, और नियमित रूप से उनका परीक्षण किया जाएगा।”

- Advertisement -

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था। दिल्ली कैपिटल्स ने 18 अप्रैल की रात मार्श के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की और बताया कि फ्रैंचाइजी उनकी स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से किए ट्वीट में कहा गया, दिल्ली कैपिटल्स के बॉयो-बबल के कुछ और सदस्यों, जिनमें सहायक स्टाफ सदस्य भी शामिल हैं, की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। उनकी स्थिति पर फ्रैंचाइजी बारीकी से नजर रख रही है। बॉयो-बबल के सभी शेष सदस्य वर्तमान में अपने-अपने कमरों में क्वारंटीन हैं। उनका नियमित रूप से टेस्ट किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम के क्वारंटीन होने के कारण उसके और पंजाब किंग्स के बीच 20 अप्रैल को होने वाले मैच को लेकर संशय है। मैच होगा या नहीं ,यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पर तय होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का 19 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे कोरोना टेस्ट हुआ। इसकी रिपोर्ट के बाद ही बुधवार को पंजाब किंग्स के साथ होने वाले मैच पर फैसला होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur

कई शुभ संयोग एक साथ : खुलेगी किस्मत! 25 जून को शिव-सिद्ध योग से इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें अपना हाल

June 25 Rashifal: 25 जून को निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती के साथ शिव योग, सिद्ध योग, रवि योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योगों से तुला और मकर राशि समेत कई राशियों को करियर#June25Rashifal,#NirjalaEkadashi,#ShivaYoga

मुजफ्फरपुर: शादी में आधी रात को हुई फायरिंग, फिर लड़की के मामा की संदिग्ध मौत! हत्या या हादसा?

Muzaffarpur Firing News: मुजफ्फरपुर में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं. हर्ष फायरिंग के बाद लड़की के मामा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस हर एंगल से जांच में जु#MuzaffarpurNews,#BiharCrime,#HarsFiring

भोजपुर एनकाउंटर: गहरी रात के सन्नाटे में जब SP राज पहुंचे भरत के घर, मां आशा देवी ने पूछा- रख दी बड़ी डिमांड |...

Bihar Encounter: भोजपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के बाद सियासी बवाल मचा है. एसपी श्री राज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, जहां मां आशा देवी ने न्याय की गुहार लगाई.#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari