- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?
2 

Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम… बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले
3 

मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति
4 

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला
5 

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…
6 

दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?
दरभंगा के जाले में ताड़ी दुकान शराबियों का अड्डा बन गया है। खुलेआम यहां पीने-पिलाने का दौर चल रहा है। ऐसे में स्थानीय पुलिस के सामने आई फुआ-भतीजे की करतूत। फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर
जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव की ताड़ी दुकान से पुलिस ने 10 लीटर नेपाली शराब बरामद किया है। शराब बिक्री में संलग्न एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
दोनो शराब कारोबारी के विरुद्ध जाले थाना के सअनि परिजन पासवान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया है की थानाध्यक्ष के सूचना पर घोघराहा वार्ड नंबर 7 के अनिल चौधरी उर्फ अनिल महतो के तारी दुकान पर छापामारी किया गया जहां दुकान में बैठी चंदेश्वरी देवी एवम अनिल महतो दोनों पुलिस की गाड़ी देख कर भागने लगा।
जिसे साथ गए महिला व पुरुष पुलिस के जवानों ने खदेड़कर कब्जे में किया। उसी दोनों के निशानदेही पर ताड़ी दुकान में ली गई तलाशी में दुकान के पीछे घास-फूस से ढ्ककर रखे गए 300 एमएल का 10 बोतल नेपाली शौफी शराब बरामद किया है।
दोनों आरोपी ने पुलिस को बताया की वह शराब कारोबार में साझीदार हैं। दोनो आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार को न्यायिक हिरासत में दरभंगा कोट भेजा गया है।
- Advertisement -








