spot_img

बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम मार्च में ही जारी कर रिकॉर्ड बनाने वाले Bihar Board के Chairman आनंद किशोर को PM Modi 21 अप्रैल को नवाजेंगे Prime Minister’s Award for Excellence in Public Administration अवार्ड से

spot_img
- Advertisement -

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर (Bihar Board chairman Anand Kishore) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। वे अब प्राइम मिनिस्टर्स अवार्ड फ़ॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से नवाजे जाएंगे। यह अवार्ड उन्हें 20 और 21 अप्रैल को दिल्ली में मनाए जा रहे सिविल सर्विस डे के मौके पर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जी हां, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के नाम एक औेर उपलब्धि जुड़ने जा रही है। लगातार चार वर्षों से समय पर और सफलता पूवर्क बोर्ड परीक्षाएं कराने व उनका परिणाम त्रुटि रहित जारी करने को लेकर अब प्राइम मिनिस्टर्स अवार्ड फ़ॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन मिलने जा रहा है। यह अवार्ड उन्हें 20 और 21 अप्रैल 2022 को दिल्ली में मनाए जा रहे सिविल सर्विस डे के मौके पर दिया जाएगा।

- Advertisement -

इससे पहले पिछले साल 2021 में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उन्हें आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडर अवार्ड से सम्मानित किया था। बोर्ड अध्यक्ष को यह सम्मान 2020 में कोरोना महामारी से उत्पन्न चुनौतियों तथा देश में लागू लॉकडाउन के बीच सुधारात्मक प्रयासों को जारी रखने तथा इंटर- मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 का परीक्षाफल सबसे पहले घोषित करने के कारण दिया गया था। यह सम्मान 25 मार्च 2021 को आयोजित वर्चुअल सम्मान समारोह में बोर्ड अध्यक्ष को यह सम्मान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड इस साल भी बोर्ड परीक्षा के परिणाम मार्च में जारी कर सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले बिहार बोर्ड 2019, 2020 और 2021 में भी मार्च में रिजल्ट घोषित कर दिया था। 2020 में  जहां सीबीएसई बोर्ड समेत तमाम बड़े और नामी बोर्ड अपनी वार्षिक परीक्षाएं नहीं करा पाए थे, ऐसे समय में बिहार बोर्ड ने न सिर्फ परीक्षाएं कराई बल्कि समय पर उनके परिणाम भी घोषित कर दिए थे। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2020 के नतीजे 25 मार्च को और बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 के परिणाम 26 मार्च 2021 को घोषित किए गए थे। इस बार 12वीं के परिणाम 16 मार्च 2022 को जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  ग्रामीणों का गुस्सा और रोजमर्रा: 32 घंटे से अंधेरे में डूबा दरभंगा का भरडीहा गांव, भीषण गर्मी से सैकड़ों परिवार बेहाल |अब SDO ने दी बड़ी जानकारी

इससे पहले पिछले साल 2021 में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उन्हें आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडर अवार्ड से सम्मानित किया था। बोर्ड अध्यक्ष को यह सम्मान 2020 में कोरोना महामारी से उत्पन्न चुनौतियों तथा देश में लागू लॉकडाउन के बीच सुधारात्मक प्रयासों को जारी रखने तथा इंटर- मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 का परीक्षा फल सबसे पहले घोषित करने के कारण दिया गया था। यह सम्मान 25 मार्च, 2021 को आयोजित वर्चुअल सम्मान समारोह में बोर्ड अध्यक्ष को यह सम्मान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दिया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! बेटी के हत्यारे पिता समेत कई अपराधियों को नहीं मिली जमानत

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड इस साल भी बोर्ड परीक्षा के परिणाम मार्च में जारी कर सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले बिहार बोर्ड 2019, 2020 और 2021 में भी मार्च में रिजल्ट घोषित कर दिया था। बिहार बोर्ड की इस सफलता के पीछे समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर की कार्यकुशलता और मेहनत को माना जा रहा है। कभी नकल और छात्रों में आधे-अधूरे ज्ञान के लिए चर्चित रहा बिहार बोर्ड न सिर्फ परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाई है बल्कि रिजल्ट प्रतिशत में भी बड़ी बढ़ोत्तरी की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

बड़ी खबर! 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों से मांगा गया खास डेटा! शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! 30 जून की डेडलाइन?

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली के लिए बड़ा कदम उठाया है। 9वीं से 12वीं के NET, JRF और PhD धारक शिक्षकों का डेटा मांगा गया है, जो जल्#BiharEducation,#CollegeJobs,#NETJRF

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur