spot_img

लुधियाना से Bihar के लिए खौफनाक खबर: बिहार के Samastipur के रहने वाले एक ही परिवार के 7 सदस्यों पति-पत्नी समेत 5 बच्चों की जिंदा जलकर मौत

spot_img
- Advertisement -
लुधियाना से इस वक्त बिहार के समस्तीपुर के लिए बहुत बड़ी और खौफनाक खबर आ रही है। लुधियाना के एक झोपड़ी में रह रहे बिहार के समस्तीपुर के सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई (7 people burnt due to fire) है।
सभी उसी झोपड़ी में रह रहे थे जिसमें लगी भीषण आग में सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। मौके पर पहुंची अग्निशमन समेत डॉक्टरों की टीम भी पहुंची। पूरी तहकीकात के बाद सात शव बाहर निकाले गए। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, पंजाब के लुधियाना जिले में एक झोपड़ी में बुधवार तड़के लगी आग में एक ही परिवार के सात सदस्य जिंदा जल गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं सभी मृतक बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,आग सुबह तकरीबन 3 बजे के आसपास लगी। उस वक्त घर के सभी सदस्य सो रहे थे। किसी को जान बचाने का मौका तक नहीं मिला। परिवार के सभी 7 सदस्य जिंदा जलकर मर गए।

- Advertisement -

मृतकों में पति-पत्नी और उनके पांच बच्चे शामिल हैं। य​​ह परिवार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। इनकी पहचान सुरेश साहनी (55), उनकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटियां राखी (15), मनीषा (10), गीता (8) और चंदा (5) व 2 साल के बेटे सन्नी के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

हादसे में प्रवासी परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया, क्योंकि वह अपने दोस्त के घर सोने गया हुआ था। राजेश ने ही अपने परिवार के बारे में पुलिस को जानकारी मुहैया कराई। राजेश ने बताया कि उसके पिता सुरेश साहनी कबाड़ का काम करते थे।

झोपड़ी में किस वजह से आग लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त सुरिंदर सिंह के मुताबिक मजदूर पति-पत्नी की 4 बेटियां और 2 बेटे थे। इनका बड़ा बेटा मंगलवार की रात सोने के लिए कहीं और चला गया था लेकिन बाकी 5 बच्चे माता-पिता के साथ इसी झोपड़ी में सो रहे थे। उनमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा है।

यह भी पढ़ें:  आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

र्वी लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त सुरिंदर सिंह ने बताया कि यह घटना 19 अप्रैल रात करीब 1:30 बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने आग को तुरंत बुझा दिया। झोपड़ी से सात शव बरामद हुए। इस हादसे में जान गंवाने वाला परिवार बिहार के समस्तीपुर के प्रवासी मजदूर थे। टिब्बा रोड पर नगरपालिका कचरा डंप यार्ड के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

अब पढ़िए पूरी खबर क्या हुआ मौत से पहले
लुधियाना में बुधवार तड़क़े हुए भीषण अग्रिकांड में एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जल गए जबकि उन्हें बचाने के चक्कर में चार लोग मामूली रूप से झुलस गए। सभी मृतक बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार टिब्बा रोड़ स्थित मक्कड़ कालोनी में कई प्रवासी परिवार रहते हैं। इनमें ज्यादातर कबाड़ी का काम करते हैं। मक्कड़ कालोनी में आज सुबह करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी तो ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे।

आग लगते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग आग पर काबू पाने के साथ-साथ खुद को बचाने में जुट गए। इसी दौरान आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड तथा पुलिस ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक यहां की एक झुग्गी में रहने वाले सुरेश साहनी के परिवार की मौत हो चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद बाहर निकाले गए मृतकों की शिनाख्त सुरेश साहनी (55), उसकी पत्नी अरुणा देवी (52) बेटी राखी (15), मनीषा (10), गीता (8), चंदा (5) व बेटे दो वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

घटना में परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया जो रात अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था। राजेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले हैं। उसके पिता सुरेश कुमार कबाड़ का काम करते थे। बीती रात पूरे परिवार ने इकट्ठे खाना खाया और टीवी देखने के बाद सौ गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल से डाक्टरों की टीम, डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों के परिजनों को बिहार में सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग किन कारणों से लगी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

बड़ी खबर! 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों से मांगा गया खास डेटा! शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! 30 जून की डेडलाइन?

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली के लिए बड़ा कदम उठाया है। 9वीं से 12वीं के NET, JRF और PhD धारक शिक्षकों का डेटा मांगा गया है, जो जल्#BiharEducation,#CollegeJobs,#NETJRF

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur