spot_img

पुणे में सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारी, भजनोत्सव में चार चांद लगाएंगीं शिखा झा

spot_img
- Advertisement -

पुणे में सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारी, भजनोत्सव में चार चांद लगाएंगीं शिखा झा

- Advertisement -

पुणे, देशज टाइम्स ब्यूरो। पुणे में भी मिथिलांचल की झलक हर पर्व त्यौहार पर मिलता रहा है। यहां के मैथिल परिवारों समेत संपूर्ण बिहार के लोगों ने अपनी एक अलग दुनिया बसा रखी है जिसमें हर खास मिथिलांचल के पर्वों का समावेश ठीक वैसे ही अर्से से हो रहा है जैसा हमारे मिथिलांचल की माटी में देखने को मिलता है। इसी को साकार करते हुए आगामी दस फरवरी को यहां शानदार मां शारदे पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री मिथिला ब्राह्मण समाज पुणे की ओर से इसकी तैयारी जोरों पर हो रही है। इस पूजनोत्सव का खास आकर्षण होगा सुप्रसिद्ध मैथिली, लोकगीतों की गायिका शिखा झा। शिखा की माधुर्य आवाज पूजनोत्सव में खास चार चांद लगाने जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, श्री मिथिला ब्राह्मण समाज पुणे की ओर से चव्हाण सभागृह, संघर्ष चौक, अजित इलेक्ट्रिकल के सामने चंदन नगर पुणे 14 में इसबार भी सरस्वती पूजनोत्सव का आकर्षक आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों की तैयारी अंतिम चरण में है। आयोजकों ने बताया कि इस पूजनोत्सव का खास आकर्षण होगा भजनोत्सव। पूजा के बाद शाम चार बजे से भजनोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें मुख्य रूप से मैथिली, भोजपुरी व हिंदी की जानी-मानी गायिका शिखा झा अपनी पूरी टीम के साथ शामिल होंगी।

- Advertisement -

आयोजकों ने बताया कि शिखा झा की गायिकी से संपूर्ण मिथिलांचल ही नहीं पूरा देश परिचित है। उनकी हाल में रिलीज गीतों, छई बाग में भंवरा यै और केना कहू पिया संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बना चुका है। इस बार इन दोनों गीतों के साथ शिखा झा को सुनने पूरा पुणे उमड़ेगा।

भजनोत्सव का आयोजन शाम चार बजे से है। इसमें संर्पूण पुणे के लोग आमंत्रित हैं जो मां शारदे की पूजा के साथ शिखा झा के गीतों का भरपूर लुत्फ उठाएंगें।पुणे में सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारी, भजनोत्सव में चार चांद लगाएंगीं शिखा झा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Accident News: भागलपुर में बड़ा हादसा टला: NH-31 पर बस-ट्रक की टक्कर, पुलिस ने शीशा तोड़कर बचाई यात्रियों की जान

भागलपुर के नवगछिया में NH-31 पर सिलीगुड़ी से आ रही समीर ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर के बाद पुलिस ने शीशा तोड़कर यात्रियों को सुर#BhagalpurNews,#RoadSafety,#BusAccident

Bihar Coaching News: CM Samrat का कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर चौंकाने वाला फैसला! Bihar में कोचिंग पर लगा बड़ा ब्रेक, पढ़िए -छात्रों...

बिहार में कोचिंग संस्थानों पर जल्द लागू होंगे नए नियम। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर अब स्कूल समय में कोचिंग नहीं चलेंगी, छात्रों का ब्योरा भी देना होग#BiharCoaching,#SamratChoudhary,#BiharEducation

Bihar Electricity News: राहत! बिहार में अब किराएदारों को भी मिलेगी सस्ती बिजली, मंत्री शैलेश कुमार ने दिए कड़े निर्देश

बिहार सरकार ने किराएदारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब उन्हें भी बिजली सब्सिडी का लाभ मिलेगा। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वाले#BiharElectricity,#TenantRights,#EnergyMinister

Bihar Education News: बिहार के शिक्षकों को बड़ी राहत! अब विशेष WhatsApp ग्रुप से जुड़ेंगे टीचर, मिलेगी मेंटरिंग, बदल जाएगी पढ़ाई

बिहार शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों को व्हाट्सएप चैनलों से जोड़ने की नई व्यवस्था शुरू की है। यह पहल छात्रों के सीखने के स्तर और शिक्षा की गुणवत्ता#BiharEducation,#TeacherMentoring,#WhatsAppChannel