spot_img

उत्तर प्रदेश से अपनी भाभी को बाइक से बिहार छोड़ने आए युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

spot_img
- Advertisement -

बिहार और यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र सीवान जिले के मैरवा में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में यूपी के एक बाइक सवार युवक उत्तर प्रदेश के भटनी जिला के रहने वाले मोतीपुर गांव के राजा टोला निवासी 26 वर्षीय हरिकेश पटेल की मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हरिकेश अपनी बाइक से भाभी को छोड़ने के लिए उनके मायके सीवान के अंदर आया था। भाभी को छोड़कर वापस अपने घर उत्तर प्रदेश लौटने के दौरान मैरवा थाना क्षेत्र के फरछुआ गांव के समीप सड़क पर मिट्टी गिरा रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना में बाइक सवार युवक अपनी बाइक सहित उछलकर दूर जाकर गिरा। इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौजूद लोगों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन वह मौके पर अपने ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

- Advertisement -

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर फरार युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाई है। इधर, हरिकेश के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर इस मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police ख़ुशख़बरी! बिहार पुलिस को मिलीं 84 नई आधुनिक गाड़ियां! | CM Samrat की झंडी और निकली एक साथ …अपराध नियंत्रण- आपदा प्रबंधन...

Bihar Police: बिहार पुलिस के वाहन बेड़े में बड़ा बदलाव आया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस को 48 बसें, 30 स्कॉर्पियो और 6 एंबुलेंस सौंपी हैं, जिससे अब सड़कों पर पुलिस क#BiharPolice,#SamratChoudhary,#BiharNews

Murshidabad Train Accident मुर्शिदाबाद में कोहराम…खुले फाटक का डाउन लाइन! स्कूल वैन को कुचल गई ट्रेन, 3 मासूम बच्चों समेत 4 की मौत, 3...

Murshidabad train accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शुक्रवार सुबह स्कूल वैन और लोकल ट्रेन की भीषण टक्कर में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। ग#MurshidabadAccident,#TrainTragedy,#WestBengalNews

नीतीश कुमार का नया दिल्ली ठिकाना: गृह प्रवेश पर जुटेंगे दिग्गज, क्या है संकेत…Nitish के दिल्ली का ‘VIP’ पता और बंगले की खासियत –...

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के नौ सुनहरी बाग रोड स्थित अपने नए सरकारी बंगले में गृह प्रवेश किया। इस मौके पर जदयू और भाजपा के कई बड़े नेता श#NitishKumar,#BiharPolitics,#DelhiNews

Darbhanga Power Cut दरभंगा में शनिवार को 2 घंटे गुल रहेगी बिजली! सुबह-सुबह इन इलाकों में छाएगा अंधेरा, देखें लिस्ट

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में 18 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 4 से 6 बजे तक 33 केवी ओल्ड डीएमसीएच फीडर पर पाइलिंग कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कई इलाकों में रोटेशन पर मि#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#ElectricityUpdate