spot_img

ए मेरे गौरवशाली प्यारे वतन जरा बता, क्यों लगता है आज जैसे सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है

spot_img
- Advertisement -

ए मेरे गौरवशाली प्यारे वतन जरा बता, क्यों लगता है आज जैसे सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है दरभंगा, देशज टाइम्स। गौरवशाली दरभंगा टीम के युवाओं ने कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद भारतीय सपूतों को एमएलएसएम कॉलेज के समीप विद्यापति चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी के हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां यह पूछ रही थी कि आखिर कब तक हम यूं ही अपने वीरों की कुर्बानी देते रहेंगे। आज भारत मां के आंचल तले, दर्द-ए-भारत की आवाज सुनाई पड़ रही है। हर कोई ग़मगीन है हर किसी का गला सूखा है। सबकी वेदनाएं आहत है।

- Advertisement -

श्रद्धांजलि सभा स्थल पर जो कोई खड़ा था सब की आंखे नम थी।अपनी नम आंखों से कुलदीप कुमार ने कहा कि देश के जवान जब शहीद होते हैं तब आत्मा सब से ज्यादा चित्कार मारती है क्योंकि उन्हीं जवानों के शौर्यता के कारण हम सुकून की ज़िंदगी जी पाते हैं और जब उन पर कोई घात लगाकर कायरता से उन पर हमला कर दे तो उन मौकापरस्त आतंकियों पर देश का खून उबाल मारता है। अपने करुणित स्वर में आमजन के रूप में सौरभ कर्ण ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी एक स्वर में नापाक लोगों के इस अंजाम की भर्त्सना करें और शहीदों के परिवार के साथ खड़े रहे।ए मेरे गौरवशाली प्यारे वतन जरा बता, क्यों लगता है आज जैसे सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है मौके पर श्रद्धांजलि दी रहे 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ने करुणित भावना से बिलखते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है। पूरा देश अपने चौवालीस बेटों के लिए बिलख रहा है इस से बड़ा देश की एकता का शंखनाद नही हो सकता। दरभंगा के आम युवाओं और गौरवशाली दरभंगा टीम ने श्रद्धांजलि अर्पित कर घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।ए मेरे गौरवशाली प्यारे वतन जरा बता, क्यों लगता है आज जैसे सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture