आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स। गुरूवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए डीएम शीर्षत कपिल अषोक की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा, उप विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार,उप-निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार, सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुनील कुमार,जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो.अतीकुद्दीन सहित अन्य सभी पदाधिकारीगण व समाहरणालय अनुमंडल विकास कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों के सभी कर्मचारीगण कार्यक्रम में शामिल हुए।
दो मिनट का मौन रखकर सभी शहीद जवानों को आत्मा की शांति व उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रमण प्रसाद सिंह, सहायक जिला मंत्री,बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ,मधुबनी के द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों से सैनिक सहायता कोष में अपने एक दिन का वेतन दान करने का अनुरोध किया।








You must be logged in to post a comment.