spot_img

प्रतिभा के नए प्लेटफार्म पर नव प्रभात की अक्स में दिखे होनहार बच्चे, विजयी भव : से पुरस्कृत

spot_img
- Advertisement -

प्रतिभा के नए प्लेटफार्म पर नव प्रभात की अक्स में दिखे होनहार बच्चे, विजयी भव : से पुरस्कृतदरभंगा, देशज टाइम्स। क्विज बच्चों की प्रतिभा निखारने का सर्वोत्तम जरिया है। इससे प्रतिभावान विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थी सही मायने में बुद्धिमान है। प्रतिभा प्लेटफार्म पाने से स्वतः ही उभरकर सामने आ जाती है। यह बात राजकीय केके लाल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक केदार कुमार झा ने क्विज प्रतियोगिता  के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के संवर्द्धन के लिए सिलेबस के अलावा चलाई गई गतिविधियां ज्यादा कारगर होती है। इससे बच्चों को नवीनता मिलती है और उनका ज्ञानवर्द्धन होता है।

- Advertisement -

प्रतिभा के नए प्लेटफार्म पर नव प्रभात की अक्स में दिखे होनहार बच्चे, विजयी भव : से पुरस्कृतफाउंडेशन की यह अनुकरणीय पहल है। शिक्षिका वंदना कुमारी ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षिकों के प्रतिबिम्ब होते हैं। उनकी प्रतिभा देखकर शिक्षकों को वैसे ही गौरव की अनुभूति होती है जैसे एक कलाकार को अपनी कलाकृति देखकर होती है। मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा ने कहा कि समाज का भविष्य तभी सशक्त बन सकता है जब हमारे बच्चें सशक्त होंगे। बच्चों के निर्माण में सामाजिक परिवेश का अहम योगदान होता है। शिक्षक बच्चों में ज्ञानवृद्धि कर उसे समाज के लायक बनाते हैं और सामाजिक परिवेश से बच्चों का चरित्र निर्माण होता है। प्रतिभा के नए प्लेटफार्म पर नव प्रभात की अक्स में दिखे होनहार बच्चे, विजयी भव : से पुरस्कृतस्वयंसेवी संस्था डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में वर्ग सातवीं एवं आठवीं के कुल 98 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को पूछा गया। जिसमें विवेक कुमार, मेधा कुमारी, हिना कुमारी, प्रीति, कशिश, गुड़िया, प्रिया, नीतीश कुमार, राज पासवान, तमन्ना कुमारी, नंदनी कुमारी, कृष कुमार, रिशु कुमार, आर्यन कुमार एवं रोहित कुमार को क्रमशः प्रथम से 15वें स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के दौरान फाउण्डेशन के राजकुमार गणेशन एवं अनील सिंह ने वीक्षक का कार्य किया। मौके पर शिक्षिका सुषमा कुमारी, पुनीता कुमारी, मनीष आनंद, वंदना कुमारी, अंजू देवी समेत अन्य उपस्थित थे।प्रतिभा के नए प्लेटफार्म पर नव प्रभात की अक्स में दिखे होनहार बच्चे, विजयी भव : से पुरस्कृत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis