spot_img

मधुबनी में बजी दहेज के खिलाफ शहनाई, एक हो गए प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने रचाई महादेवमंदिर में शादी

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, खबरयुग। प्रेम कहानी में एक लड़का होता है एक लड़की होती है और कुछ नहीं। ऐसा ही कुछ हुआ हरलाखी में। स्थानीय थाना के हुर्राही गांव में एक प्रेमी युगल की शादी रोचक अंदाज में हुई। ग्रामीणों ने इसकी पटकथा लिखी और प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी का जश्न दोनों परिवारों समेत पूरे गांव के लोगों ने भी जमकर उठाया जब मंदिर में शहनाई बजी और प्रेमी युगल ने एक दूसरे को वरमाल डाल जीवन भर साथ रहने का वचन निभाया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कई दिनों से लड़की अपने प्रेमी के साथ उसके ही घर में ही रह रही थी। वैसे, यह रहने की रजामंदी स्वयं लड़के के माता पिता ने ही दी थी और अपनी होने वाली बहू की पूरी हिफाजत व प्यार के साथ उसे अपने घर में सम्मान के रहने की अनुमति दी थी। इस दौरान लड़की प्रेमी के माता-पिता कर भरपूर सेवा कर सबका दिल भी जीत लिया। बाद में ग्रामीणों की पहल पर दहेज मुक्त विवाह की रस्म अदा की गई। इसमें, पंचायत के सरपंच मो.नाजिम समाजसेवी ब्रह्मदेव सिंह, शोभित राम समेत पूरे गांव वालों की सामाजिक बैठक के बाद दहेज प्रथा पर करारा चोट करते हुए इस विवाह को मंजूरी दी गई। इस फैसले से पहले लड़का के पिता छोटू राम व लड़का संजय राम समेत लड़की पक्ष के माता-पिता व लड़की से भी लिखित बयान लिया गया फिर गांव के ही महादेव मंदिर में शादी करा दी गई। इस शादी के फैसले ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक आवाज बुलंद की है जो सामाजिक संदेश के साथ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।मधुबनी में बजी दहेज के खिलाफ शहनाई, एक हो गए प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने रचाई महादेवमंदिर में शादी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard

बड़ा ऐलान … बिहार में ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन’ ऑन! अब बिहार में शूटिंग करेंगे सुनील शेट्टी, क्या राज्य बनेगा नया फिल्म हब?

Bihar Film Industry: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से बिहार में शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने यह#BiharFilmIndustry,#SunielShetty,#SamratChoudhary