spot_img

मधुबनी के मधेपुर में ऑटो की चोरी, शौच करने रूका ड्राइवर, चोरों ने किया हाथ साफ

spot_img
- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। मधेपुर थाना क्षेत्र स्थित टेंगरी गांव के समीप कोसी तटबंध के नीचे से एक टेम्पो की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। टेंपो चोरी कर लेने के मामले में टेम्पो स्वामी थाना क्षेत्र के मधेपुर पश्चिमी वार्ड 15 निवासी खुर्शीद सुलेमानी ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 15 अगस्त की रात 9 बजे मधेपुर न्यू बस स्टैंड से तीन लोग (सवारी) को छोड़ने मधेपुर थाना क्षेत्र के रुपौली कोसी बांध तक गया था। तीनों यात्रियों को उनके बताए गए गन्तव्य तक पहुंचाने के बाद वह थोड़ा आगे जाकर टेंगरी गांव के निकट बांध के नीचे टेंपो खड़ी कर शौच करने चला गया।

- Advertisement -

शौच से जब वापस आया तो वहां टेंपो अपने स्थान पर नहीं पाया। काफी खोजबीन करने पर जब टेम्पो का कहीं कुछ अता पता नहीं चला तब प्राथमिकी दर्ज कराई है। टेम्पो के साथ उसमें रखा मोबाइल भी अज्ञात चोरों की ओर से चोरी कर लेने की बात कही गई है। थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान के जरिये जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मोहर्रम पर खून-खराबा! अखाड़ा के पास गोलीबारी, एक की मौत, पुलिसवाले को भी लगी गोली

Darbhanga Crime: दरभंगा में मोहर्रम के दौरान अखाड़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गोलीबारी में एक अपराधी की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पटना में तैनात सहायक दारोगा#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MuharramViolence

वैशाली में हड़कंप! महुआ के निजी हॉस्टल से अचानक गायब हुए 2 छात्र, पुलिस भी अलर्ट

Vaishali Students Missing: वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल से दो छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। परिजनों और हॉस्टल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पुलिस को सूचना#VaishaliNews,#BiharStudentsMissing,#MahuaHostel

मुहर्रम की रात दरभंगा में कहर! वाहन ने रौंदा, 55 साल के ललन झा की मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा में मुहर्रम पर्व की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरिपुर निवासी 55 वर्षीय ललन झा की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मारी थी।#DarbhangaAccident,#BiharNews,#RoadSafety

बिहार की उच्च शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव! छात्रों और शोधार्थियों के लिए खुलेंगे नए रास्ते, तीन योजनाएं लॉन्च

Bihar Higher Education: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा में बड़े सुधारों को मंजूरी दी है, जिसमें नई शोध योजनाएं, 211 कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की केंद्रीयकृत भर्ती और स्नातकोत्तर पाठ्यक्#BiharHigherEducation,#BiharRecruitment,#BiharEducationReforms