spot_img

दरभंगा में मछली बिक्री केंद्र, फिश फीड मील, बायोफ्लॉक टैंक निर्माण को आगे आया मत्स्य विभाग, योजना का उठाइए लाभ

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दरभंगा ने सोमवार को कहा है कि  पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत नया तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक टैंक निर्माण, फिश फीड मील स्थापना, जिंदा मछली बिक्री केंद्र का निर्माण, तीन पहिया एवं मोटर साइकिल सह आइस बॉक्स योजना इत्यादि के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

जिसमें सामान्य वर्ग  के लिए 40 प्रतिशत एवं महिला/अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 60 प्रतिशत अनुदान निर्धारित है। साथ ही राज्य योजनान्तर्गत वितीय वर्ष 2022-23 हेतु भ्रमण दर्शन योजना तथा सात निश्चय अंतर्गत निजी तालाब का जीर्णोद्वार एवं समग्र अलंकारी मात्स्यिकी योजना हेतु भी आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।

- Advertisement -

इसमें सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत तथा अति पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 70 प्रतिशत अनुदान निर्धारित है। आवेदन के लिए वांछित कागजात यथा-भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र/लीज (9 वर्ष) एकरारनामा (1000 रुपये) नन जुडिसियल स्टाम्प, अधतन रसीद, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

आवेदन करने की अंतिम तिथि माह- अगस्त,2022 तक है। दरभंगा जिले के इच्छुक मत्स्य कृषकों/मत्स्य पालकों से अनुरोध है कि उक्त योजना में वांछित कागजातों के साथ ऑनलाईन आवेदन करें एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं।
योजना के लिए आवेदन fisheries.bihar.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। विशेष जानकारी के लिए जिला मत्स्य कार्यालय,दरभंगा में सम्पर्क करें, मो. नं.- 9473191603, 9473191574

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

बड़ी खबर! 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों से मांगा गया खास डेटा! शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! 30 जून की डेडलाइन?

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली के लिए बड़ा कदम उठाया है। 9वीं से 12वीं के NET, JRF और PhD धारक शिक्षकों का डेटा मांगा गया है, जो जल्#BiharEducation,#CollegeJobs,#NETJRF

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur