spot_img

दरभंगा एम्स को लेकर मैराथन बैठक, बनेगा 20 मेगा वाट बिजली आपूर्ति के लिए अलग स्थाई पावर ग्रिड

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी राजीव रौशन के कार्यालय कक्ष में उनकी अध्यक्षता में एम्स के कार्यकारी निदेशक, प्राचार्य डीएमसीएच, अपर समाहर्ता राजस्व एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ एम्स को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में बीएसएनएल, पोस्ट ऑफिस, बैंक, पीएचइडी की पानी टंकी, पावर ग्रिड, नाका, पथ निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन को खाली करने की स्थिति की समीक्षा की गयी। संबंधित सभी विभागों ने परिसर खाली करने की जानकारी दी।दरभंगा एम्स को लेकर मैराथन बैठक, बनेगा 20 मेगा वाट बिजली आपूर्ति के लिए अलग स्थाई पावर ग्रिडएम्स के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि बीएसएनएल का भवन किनारे में है इसलिए उसके रहने पर कोई आपत्ति नहीं है। पावर ग्रिड के संदर्भ में स्थल देखकर निर्णय लेने की बात कही गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

निदेशक ने बताया कि एम्स को भी 20 मेगा वाट बिजली आपूर्ति के लिए अलग स्थाई पावर ग्रिड की आवश्यकता होगी।
जिलाधिकारी ने बीएमएसआईसीएल को अतिशीघ्र इन भवनों के ढांचा को हटाने का निर्देश दिए।दरभंगा एम्स को लेकर मैराथन बैठक, बनेगा 20 मेगा वाट बिजली आपूर्ति के लिए अलग स्थाई पावर ग्रिडबीएमएसआईसीएल के अधिकारी ने कहा कि 03 से 04 सप्ताह के अंदर सभी भवनों को हटा दिया जाएगा, इसके साथ ही अधीक्षक डीएमसीएच एवं प्राचार्य डीएमसीएच को प्रथम चरण के 75 एकड़ भूमि एम्स को विधिवत हस्तांतरित करने देने का निर्देश दिया ताकि फाउंडेशन एवं चाहर दिवारी का कार्य प्रारंभ किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, डीएमसीएच प्राचार्य,उप निदेशक जन संपर्क, सहायक समाहर्ता आपदा एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

बड़ी खबर! 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों से मांगा गया खास डेटा! शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! 30 जून की डेडलाइन?

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली के लिए बड़ा कदम उठाया है। 9वीं से 12वीं के NET, JRF और PhD धारक शिक्षकों का डेटा मांगा गया है, जो जल्#BiharEducation,#CollegeJobs,#NETJRF

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur