spot_img

लोहरदगा में खेत में घास काट रही अधेड़ विधवा से पुलिस के दो जवानों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट को कर डाला छलनी

spot_img
- Advertisement -

झारखंड के लोहरदगा से एक बड़ी खबर आ रही है जहां खाकी को दागदार करते हुए दो जवानों ने एक विधवा से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस के दो जवानों ने विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की उम्र 50 साल बताई जा रही है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ दो पुलिसकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपित जवान सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में तैनात हैं। पीड़ित के मुताबिक जब वह बुधवार को खेत में घास काट रही थी उसी वक्त दोनों जवान वहां आए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

ग्रामीणों और पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि आरोपित जवानों ने महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों की मदद से रात दो बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण महिलाएं लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंची और आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग करने लगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Ration Card ! बिहार में 35 लाख राशन कार्ड अचानक रद्द, अब इन करोड़ों को मिलेगा पूरा अनाज

लोहरदगा महिला थाना प्रभारी नविता महतो ने गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिला का बयान लिया। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित का बयान ले लिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्म की घटना होने की पुष्टि तो कर रही है, परंतु किसी जवान के घटना में शामिल होने को लेकर पुलिस जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रही है। महिला थाना प्रभारी नविता महतो का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डीएसपी परमेश्वर प्रसाद कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है , जांच के उपरांत जो भी दोषी होंगे वह बख्शे नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  EOU Raid केसरिया में सनसनी ! BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर छापा

ग्रामीणों ने बताया कि शेयरिंग डाक टिकट के 2 पुलिस जवानों ने बारी-बारी से अधेड़ महिला के साथ जबरन बलात्कार किया। उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर दिया, जिसके बाद से महिला को हैवी ब्लीडिंग होने लगी। गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics अनंत सिंह पर ' अनंत ' आफ़त -कुर्सी जाएगी! सदस्यता रद्द | अब सुप्रीम कोर्ट से जेल का खतरा! | पढ़िए - छोटे सरकार पर JDU का 'विधायकी' वार का क्या है पूरा सच?|क्विक एक्शन

इधर, सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने को लेकर ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब महिला अपने गांव तुईंम पाट स्थित अपने मकई के खेत में काम करने गई हुई थी उसी दौरान शराब के नशे में धुत सेरेंगदाग थाना के दो पुलिस जवानों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!

Bihar Politics: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत लगभग तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के शीर्ष नेताओं को श्रेय दिया, वहीं विरोधी अनंत#BiharPolitics,#NeerajKumar,#PatnaElection

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety