दरभंगा, देशज टाइम्स। जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के मकसद से गुरुवार को मतदाता जागरूकता रथ रवाना किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम व जिले के मतदाता आइकॉन मणिकांत झा ने हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता रथ को रवाना किया। मौके पर डीएम डॉ. एसएम ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सभी को बढ़-चढ़कर शामिल होना चाहिए। आकर्षक ढंग से सजाया गया यह रथ जिले के सभी अठारह प्रखंडो में घूम-घूमकर लोगों को मतदान के इस महापर्व में भाग लेने के प्रेरित करेगा।
जानकारी के अनुसार, इस रथ में लगे लाउडस्पीकर से मतदाताओं को रिझाने के लिए जागरूकता गीतों को बजाया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता विवेक रंजन, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता, विभूति रंजन चौधरी, निदेशक, डीआरडीए, वसीम अहमद, स्वीप की नोडल पदाधिकारी, संध्या सुरभि, डीपीओ अलका आम्रपाली, सहायक निदेशक, रविशंकर तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी तथा कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.