दरभंगा, देशज टाइम्स। मदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के मकसद से मैथिली के साहित्यकारों की ओर से रविवार को डॉ. ओमप्रकाश की अध्यक्षता में शहर के अल्लपट्टी मुहल्ले के राजगोपाल हेल्थ केयर सेंटर के सभागार में शृंखलाबद्ध मतदाता जागरुकता कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में मैथिली हास्य व्यंग्य के शिखर पुरुष डॉ. जयप्रकाश चौधरी जनक ने तोहर की
हेतऊ रौ बंदेसरा शीर्षक से हास्य वयंग्य में डूबी अपनी रचनाओं से दर्शकों को लोट पोट कर दिया। इस शृंखलाबद्ध कवि सम्मेलन के संयोजक व दरभंगा जिला के मतदाता आइकॉन मणिकांत झा ने भोट के मौसम छै सूनि लिय बहिना झट सनि चलि दिय जहिना छी तहिना गाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
आकाशवाणी दरभंगा के कलाकार दीपक कुमार झा ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कवि कौशलेश चौधरी की कविता “कोन बूथ पर जेबई यौ बौवा, कने कहू करबै मतदान ने खूब तालियां बटोरी। प्रवीण कुमार झा ने भोटक् मोल शीर्षक से काव्य पाठ किया। इस अवसर पर बतौर अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. ओम प्रकाश ने कहा, साहित्य समाज का दर्पण है। मैथिली के साहित्यकारों की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान को गति मिले और यह मील का पत्थर साबित हो यही हमारी, हमसबों की कामना। कार्यक्रम को सफल बनाने में जुबैर अहमद्, गंधर्व कुमार झा, सत्य नारायण यादव, राज सक्सेना, प्रीति कुमारी,ललन कुमार झा, पूजा कुमारी प्रमुख थे।








You must be logged in to post a comment.