spot_img

देखने सूरत गया था आइने के सामने आईना रोने लगा हालत हमारी देखकर

spot_img
- Advertisement -

शहर में यातायात सुधार की बात कई बार हुई। हर बार विफल रही। कोई सुधरने को तैयार नहीं कोई कुछ मानने को कतई तैयार नहीं। जो जिधर दिखता है उधर से ही निकल जाता है। नियम, कायदे कानून सब ताक पर हैं क्योंकि हर कोई जल्द में है। कई बार कहा, नहीं मचाओ जल्दी इतना।दुर्घटना भी हो सकती है। लापरवाही सड़कों पर की। बीज मौत के बो सकती है। मगर सुनता, समझता, समझने को तैयार कौन है। क्या मजबूरी भाग रहे हो। है तेरे लिए यह सड़क सुरक्षा। सीट बेल्ट व हेलमेट पहनो। भागने से तो है ये अच्छा। मगर, हालात देखिए। मोबाइल पर बात न करना। तेज ध्वनि में न गाने सुनना। अपनी दिशा से चलो सड़क पर। गलत दिशा तुम कभी न चुनना। मगर ये किस्से हैं जिसे लोग सुनते, पढ़ते हैं और भूल जाते हैं सड़क पर आकर उसी गलती को दोहराते हैं। ये आम दिन हैं सड़क पर फ़ोन बजता है सैंकड़ों वाहनों के बीच बातें करते हैं हम जीवन के रंगों की बातें हैं दफ्तर के रंग बच्चों के रंग किसे पता कि अगले ही पल मौत है सामने मगर फर्क कहां किसी पर पड़ता है। सड़क पर सोलह दिशाओं से वाहन आते हैं, एक सौ अट्ठाइस गलियों में, खड़ा है ईश, क्या करें उन बीस का जो ज़्यादा हैं ईश के नाम, शायद वही हैं यम के धाम। ऐसे में, शहर के हालात मत पूछिए। सोचा था निजाम बदलते ही बदल जाएंगे अंजाम भी मगर यहां तो गुम हूं देखकर मंजर अभी। क्या कहूं, देखने सूरत गया था आइने के सामने आईना रोने लगा हालत हमारी देखकर…।

- Advertisement -

देखने सूरत गया था आइने के सामने आईना रोने लगा हालत हमारी देखकर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan