spot_img

हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे, जाम में फ़ंसा कोई उससे निकलना चाहता हो जैसे

spot_img
- Advertisement -

जाम का दर्शन दिव्य है साहेब हमारी सड़कों पर। जाम में फ़ंसा हुआ आदमी कोलंबस हो जाता है। वह दाएं-बांएं,आगे-पीछे, अगल-बगल से होकर जाम से निकल भागना चाहता है। जाम में फ़ंसा हुआ हर व्यक्ति मुक्ति का अमेरिका पाना चाहता है, लेकिन जाम उसे और फ़ंसा देता है। वापस भारत में पटक देता है। हर गलत साइड से निकलता आदमी दूसरे को रांग साइड चलने के लिए टोंकता है। हर चालक आपसे जरा सा साइड देने की बात करता है। साहेब मत पूछिए जितने भी साहेब आए जाम को कम करने की बात करते चले गए मगर आज भी वह गीत हमको याद खासकर यह गीत अगर आज के समय में दोबारा लिखे जाते तो उनमें जाम जरूर शामिल होता, दादा कहिन, हम तुम्हे चाहते हैं ऐसे, मरने वाला कोई जिंदगी चाहता हो जैसे अगर आज लिखा तो शायद लिखा जाता तो शायद इस तरह बनता, हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे, जाम में फ़ंसा कोई उससे निकलना चाहता हो जैसे मरने का अनुभव हरेक को नहीं होता। लेकिन जाम के अनुभव की बात से यह गाना ज्यादा अपीलिंग होता। ज्यादा लोगों तक पहुंचता। सड़कों में जाम लगने के कारण मांग व आपूर्ति वाले घराने के हैं। गाड़ियां ज्यादा सड़कें कम। ज्यादा समय नहीं लगेगा जब शहरों में गाड़ियों का कुल क्षेत्रफ़ल शायद शहरों की सड़कों के क्षेत्रफ़ल से आगे निकल जाए। सड़कें का कुल क्षेत्रफ़ल कम गाड़ियों का ज्यादा। आज भी गाड़ी बेचने वाली कंपनियां तमाम तरह के आफ़र दे रही हैं। कल को शायद वे गाड़ी बेंचने के लिए गाड़ी के साथ एकाध किलोमीटर सड़क भी उपहार में दे यही तो है दिमाग का जाम जो सांस फुलाए बैठा है शहर की हर सड़क हर गली में जहां जाम ही जाम है और हम आप हैं।हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे, जाम में फ़ंसा कोई उससे निकलना चाहता हो जैसे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET पर अमित शाह का विपक्ष को सीधा चैलेंज: ‘मैं संसद में ही हूं, चर्चा से आप भाग रहे’

NEET Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NEET विवाद पर संसद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद में हैं और सरकार चर्चा के ल#AmitShah,#NEETControversy,#ParliamentSession

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का 17 अगस्त से नया नियम! अब घर बैठे मिलेगी आपकी डिजिटल डीड| जानें कैसे – रजिस्ट्री की प्रक्रिया में...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का झंझट अब खत्म होने वाला है! 17 अगस्त तक सभी 141 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन लागू होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharNews

Bihar में 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख पार, क्या साल के अंत तक ₹1.60 लाख होगा? खरीदने से पहले जानें |सोने-चांदी के दामों में...

Patna Gold Price: पटना में सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 12 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, जबकि चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर प#PatnaGoldPrice,#GoldSilverRate,#BiharNews