spot_img

अब सुधा दूध पीकर कुपोषण को मात देंगे आंगनबाड़ी के बच्चे

spot_img
- Advertisement -

    अब सुधा दूध पीकर कुपोषण को मात देंगे आंगनबाड़ी के बच्चे

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में दरभंगा प्रखंड के रानीपुर पंचायत के आंगनबाडी 223 पर सुधा दूध पाउडर प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस अलका अम्रपाली ने डीएम का अभिवादन किया। साथ ही जानकारी दी कि यह पोषण अभियान के तहत एक नई शुरुआत है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को बच्चों को अंडा उपलब्ध कराया जा रहा था। बुधवार को अंडे की जगह बच्चों को सुधा मिल्क पाउडर दिया जाएगा। अठारह मिलीलीटर मिल्क पाउडर को 150 मिलीलीटर पानी में मिलाकर एक बच्चे को दूध उपलब्ध कराया जाएगा। बच्चों में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।

- Advertisement -

अब सुधा दूध पीकर कुपोषण को मात देंगे आंगनबाड़ी के बच्चे

- Advertisement -

डीएम ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, मुखिया रानीपुर पंचायत व सदर उप प्रमुख समेत उपस्थित सभी बच्चों, सभी माताओं, रानीपुर पंचायत के नागरिकों का अभिवादन किया। कहा कि प्रत्येक बुधवार को प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर सुधा मिल्क पाउडर का वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इसकी जानकारी सभी को दी जाए। इसके लिए दीवाल लेखन भी कराया जाए। बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों का मूल उद्देश्य स्कूल पूर्व शिक्षा व बच्चों को उचित पोषण दिलाना है। यह सभी माताओं का उत्तरदायित्व है की मेनू के अनुसार बच्चों को भोजन मिले। इसके लिए स्वयं भी जागरूक हों।

अब सुधा दूध पीकर कुपोषण को मात देंगे आंगनबाड़ी के बच्चे

कहा कि सभी माताओं की यह जिम्मेदारी है कि बच्चियों का विवाह अठारह वर्ष से कम उम्र में ना हो। महिलाओं का गर्भ धारण सही उम्र में हो, गर्भवती मां पर, उसके पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए।नियमित रूप से बच्चे का टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसीलिए बेहतर समाज के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि हमारी इस पीढ़ी को अच्छा पोषण मिले और वह सुरक्षित रहे। इससे पहले कार्यक्रम में उपस्थित जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रवि शंकर तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक परिवार में दो बच्चियों को कन्या उत्थान योजना का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी माताओं का यह दायित्व है कि बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए साफ सफाई बरती जाए, नियमित रूप से खाने से पहले व खाने के बाद हाथ धोया जाए, शौचालय करने के बाद हाथ पैर धोया जाय। कुपोषण की समस्या तभी दूर हो सकती है जब बच्चों को स्वच्छता से पूर्ण माहौल मिलेगा।

अब सुधा दूध पीकर कुपोषण को मात देंगे आंगनबाड़ी के बच्चे

उन्होंने अनुरोध किया कि अपने बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों की मदद से उचित पोषण अवश्य उपलब्ध कराएं और पोषण संबंधी किसी भी प्रकार के दिशा निर्देश के लिए आंगनवाड़ी की सेविका सहायिका सेवा से संपर्क करें। बीडीओ सदर ने डीएम का धन्यवाद किया इस कार्यक्रम की शुरुआत उन्हीं के प्रखंड में रानीपुर पंचायत से की गई। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने बच्चों को सुधा मिल्क पाउडर से तैयार दूध भी पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की।

अब सुधा दूध पीकर कुपोषण को मात देंगे आंगनबाड़ी के बच्चे

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan