spot_img

इंडो-नेपाल बोर्डर पर छह तस्कर धराए, भारी मात्रा में दारू बरामद

spot_img
- Advertisement -

इंडो-नेपाल बोर्डर पर छह तस्कर धराए, भारी मात्रा में दारू बरामद आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी 18वीं बटालियन अर्राहा बीओपी के जवानों ने बुधवार की सुबह भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया। अर्राहा बीओपी प्रभारी बाल्मीकी मुनी प्रकाश ने बताया कि लगभग दो दर्जन की संख्या में शराब तस्कर भारी मात्रा में नेपाली शराब को नेपाल से भारतीय सीमा में गोदयारी गांव के समीप से टपाने की कोशिश कर रहे थे। बीओपी प्रभारी ने अपने नेतृत्व में शराब तस्कर को दबोचने के लिए एक दर्जन जवानों की टोली का गठन किया। इसमें अजय कुमार ठाकुर, विनय कुमार, पप्पू कुमार, एम पुनिया, अमन कुमार, राम नारायण सिंह, राजीव गुप्ता, एसपी तिवारी, सत्येंद्र कुमार, गौतम कुमार, रितेश कुमार झा व नेत्र मनी को बुधवार की सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के अर्राहा गोदयानी गांव के समीप बार्डर पीलर संख्या-266/31 स्थित खेत में लगाया गया। दो दर्जन की संख्या में शराब तस्कर बोरे में शराब रखकर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। उसी क्रम में जवानों ने चारों ओर से घेराबंदी करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

इंडो-नेपाल बोर्डर पर छह तस्कर धराए, भारी मात्रा में दारू बरामद

- Advertisement -

बीओपी प्रभारी ने बताया कि जवानों के आहट सुनते ही शराब तस्कर शराब लदी बोरे में फेंककर नेपाल की ओर भाग गए। भागने के क्रम में जवानों ने आधा दर्जन शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति जयनगर थाना क्षेत्र के कमलाबाड़ी गांव के प्रमोद कुमार, शत्रुघ्न कुमार, शंभु पासवान, शत्रुघ्नन पासवान, रंजीत पासवान व सत्येंद्र कुमार शामिल है। गिरफ्तार कारोबारियों के पास से तीन सौ एमएल का तीन हजार बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया गया। वहीं, देवधा थाना पुलिस ने अलग अलग मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि एफआईआर में नेपाली यात्री से मारपीट, छेड़खानी व छिनतई मामले के मुख्य आरोपी थाना क्षेत्र के उसराही गांव के विष्णु सहनी की पत्नी शांति देवी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने नेपाली शराब के साथ एक मोटर साइकिल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के अकौन्हा सीमा के पास पुलिस ने भारतीय सीमा में तपा रहे नेपाली शराब लदी एक मोटरसाइकिल को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के इनरवा गोठ के बैद्यनाथ सहनी व जयनगर थाना क्षेत्र के गोवराही गांव के विकास कुमार के पास से 300 एमएल का 150 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया गया। बाइक भी जब्त है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan