spot_img

एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ चाकू घोंपा

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ चाकू घोंपाएएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ चाकू घोंपा एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ चाकू घोंपा

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अपराध व अपराधियों का पुलिस महकमा पर हमला इस शहर के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी पुलिसकर्मियों पर हमले हो चुके हैं और आज तक उसका जख्म पुलिस की वर्दी पर यथावत है। मगर, मंगलवार को जो हुआ वह कम चौंकाने वाली घटना नहीं है कि कोई अपराधी एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों को चाकू घोंप दे वो भी दिन के उजाले में भीड़ के बीच बिल्कुल व्यस्ततम इलाके के बीचों-बीच। शुक्र है, तीनों पुलिस कर्मी खतरे से बाहर हैं। वैसे, चाकू मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी व ताजातरीन खुलासे से कई राज खुलेंगे। गिरफ्तार युवक शहर में ड्रग का कारोबार करता है। पुलिस को उसने स्वीकारोक्ति बयान में बताया, इस ड्रग कारोबार का मास्टर माइंड मामा है जिसके पुलिसवालों से सांठगांठ है। इधर, पुलिस अब मामा की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने एएसआई अरुण कुमार राय को पहले पेट में चाकू मारा। उसके बाद शरीर के अन्य भागों में चार जगह चाकू मारकर उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। बाद में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। बेंता ओपी पुलिस को सूचना मिली थी कि अल्लपट्टी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के पास अपराधी प्रवृत्ति के उचक्के खड़े हैं। बेता ओपी के एएसआई अरुण कुमार राय अकेले ही घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां एक युवक को पकड़ लिया, जिसे ऑटो में बैठाने का प्रयास कर रहे थे। युवक सड़क पर ही गिर गया जिसे उठाने के दौरान युवक ने पास से चाकू निकालकर एएसआई अरुण राय के पेट पर वार किया। उसके बाद शरीर के अन्य भागों में चार जगह मार कर घायल कर दिया। एसआई को घायल करने के बाद युवक वहां से फरार हो गया।

- Advertisement -

एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ चाकू घोंपा

- Advertisement -

जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा व बेता ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार झा सहित पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएमसीएच पहुंचकर घायल एसआई का हाल जान ही रहे थे। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि चाकू से वार करने वाला युवक केएस कॉलेज के पास मैदान में घूम रहा है। सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान युवक ने चाकू निकालकर सिपाही चंदन कुमार व लहेरियासराय थाना के मुंशी उत्तम कुमार पर चाकू से हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। जिन्हें बाद में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपी अल्लपट्टी के मो. हैदर का पुत्र मो. अजहर से पुलिस पूछताछ कर रही है। सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि आरोपी डीएमसीएच स्थित फल विक्रेता मो. समीम को चाकू मारने के मामले जेल जा चुका है। बताया जाता है कि मो. अजहर ड्रग्स का कारोबार करता है। पुलिस को मो. अजहर ने बताया कि ड्रग्स का सप्लाई मामा नाम का व्यक्ति करता है, जिसकी पुलिस के साथ सांठगांठ है। इधर, मौके पर एसएसपी गरिमा मल्लिक पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कई निर्देश दिए। पूरी पुलिस इसकी तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan