दरभंगा, देशज टाइम्स। गौरवशाली दरभंगा टीम के युवाओं ने कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद भारतीय सपूतों को एमएलएसएम कॉलेज के समीप विद्यापति चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी के हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां यह पूछ रही थी कि आखिर कब तक हम यूं ही अपने वीरों की कुर्बानी देते रहेंगे। आज भारत मां के आंचल तले, दर्द-ए-भारत की आवाज सुनाई पड़ रही है। हर कोई ग़मगीन है हर किसी का गला सूखा है। सबकी वेदनाएं आहत है।
श्रद्धांजलि सभा स्थल पर जो कोई खड़ा था सब की आंखे नम थी।अपनी नम आंखों से कुलदीप कुमार ने कहा कि देश के जवान जब शहीद होते हैं तब आत्मा सब से ज्यादा चित्कार मारती है क्योंकि उन्हीं जवानों के शौर्यता के कारण हम सुकून की ज़िंदगी जी पाते हैं और जब उन पर कोई घात लगाकर कायरता से उन पर हमला कर दे तो उन मौकापरस्त आतंकियों पर देश का खून उबाल मारता है। अपने करुणित स्वर में आमजन के रूप में सौरभ कर्ण ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी एक स्वर में नापाक लोगों के इस अंजाम की भर्त्सना करें और शहीदों के परिवार के साथ खड़े रहे।
मौके पर श्रद्धांजलि दी रहे 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ने करुणित भावना से बिलखते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है। पूरा देश अपने चौवालीस बेटों के लिए बिलख रहा है इस से बड़ा देश की एकता का शंखनाद नही हो सकता। दरभंगा के आम युवाओं और गौरवशाली दरभंगा टीम ने श्रद्धांजलि अर्पित कर घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।








You must be logged in to post a comment.