spot_img

कीचड़ उड़ने पर जमकर खूनी संघर्ष, मारपीट, जाले के दो गांवों में तनातनी, विवाद, तनाव

spot_img
- Advertisement -

Image result for दो गांवों में तनाव जाले, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के जाले उत्तरी पंचायत के मिर्जापुर गांव के मिर्जा मोतिउर रहमान वेग के पुत्र ने पीठरिया खुर्द गांव के मो. फैयाज के पुत्र मो. इस्माइल सहित दस के खिलाफ मारपीट के मामले दर्ज कराया है। एफआईआर के अनुसार इस कांड में फैयाज के पुत्र इस्माइल सहित सहित दस के खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि सभी नामजद इनके गांव मिर्जापुर में आकर कई लोगो के साथ मारपीट लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

वहीं पीठरिया खुर्द गांव के लोगो का कहना है कि बीते मंगलवार को मिर्जापुर गांव से इनके गांव के मो. फैयाज के पुत्र इस्माइल व मो. सलीम के पुत्र एखलाख साइकिल से जा रहा था, सड़क पर लगा पानी उड़कर अफताब बेग के उपर जा गिरा, जिस कारण उनका कपड़ा खराब हो गया।  इसी मामूली विवाद को लेकर दोनों किशोर के साथ गांव के लोगों ने मारपीट करते हुए घटना को अंजाम दिया। इस मारपीट की घटना के वाद इन दोनों गांवों के बीच तनाव है। थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने मामला दर्ज कर अनुसंधान का भार एएसआई आर के राय को सौंपा है।कीचड़ उड़ने पर जमकर खूनी संघर्ष, मारपीट, जाले के दो गांवों में तनातनी, विवाद, तनाव
इंसेट,
पंचायत उपचुनाव : दूसरे दिन एक भी नामांकन नहीं Image result for पंचायत उपचुनाव जाले, देशज टाइम्स। पंचायत उपचुनाव नामांकन के दूसरे दिन किसी ने भी नामजदगी के पर्चे दाखिल नहीं किए। तीन वार्ड सदस्यों व चार ग्राम कचहरी पंच का पद रिक्त रहने के बाद प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवढा के वार्ड सात अनारक्षित जाले उत्तरी के वार्ड संख्या दो पिछड़ा वर्ग व ग्राम पंचायत राढ़ीपूर्वी के वार्ड दो के अनारक्षित महिला। वहीं ग्राम कचहरी पंच के लिए देउरा बन्धोली पंचायत के वार्ड सोलह में अनुसूचित जाति ब्रह्मपुर पश्चमी के वार्ड ग्यारह कछुवा के वार्ड तीन व कमतौल ग्राम कचहरी के वार्ड सात अनारक्षित वर्ग के लिए चुनाव होगा। इस उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार  प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बीस फरवरी तक नामांकन समीक्षा 21 फरवरी अभ्यर्थियों की नाम वापसी 23 फरवरी मतदान दस मार्च व मतगणना बारह मार्च को होगी। इस आशय की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार ने दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture