आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी साहरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। मासूम महज आठ वर्ष की है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम आरोपी रामस्नेही मुखिया मासूम को बाजार से कुरकुरे व पकौड़ी खिलाने के बहाने घर से ले जाकर बांसबिट्टी में दुष्कर्म किया।
मासूम के काफी देर तक घर नहीं वापस आने पर परिजनों ने जब बच्ची की खोजबीन की तो बांसबिट्टी से चिल्लाने की आवाजा आयी। जिस पर परिजनों ने बांसबिट्टी का रुख किया तो मासूम के साथ दुष्कर्मी जघन्य घटना को अंजाम देते पाया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं जख्मी मासूम को इलाज के लिए मधवापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। 







You must be logged in to post a comment.