spot_img

खेग्रामस को मिला गरीब-गुरबों का साथ,भारत बंद पर हर प्रखंडों का शटर डाउन, प्रदर्शन,अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement -

खेग्रामस को मिला गरीब-गुरबों का साथ,भारत बंद पर हर प्रखंडों का शटर डाउन, प्रदर्शन,अल्टीमेटमलहेरियासराय,देशज टाइम्स। तेरह प्वाइंट रोस्टर को खारिज करने, दो सौ प्वाइंट रोस्टर के लिए अध्यादेश लाने, आरक्षण के साथ छेड़छाड़ नहीं करने, आदिवासियों के वनाधिकार कानून की रक्षा करने आदि के सवाल पर भारत बंद के समर्थन में अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मज़दूर सभा ( खेग्रामस) के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत गृहविहीनों-भूमिहीनों का राष्ट्रीय रजिस्ट्रर बनाने व हाउसिंग राइट को बुनियादी अधिकार बनाने के मांग पर प्रखंडों पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

- Advertisement -

जानकारी देते हुए खेग्रामस के जिला सचिव प्रो. कल्याण भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान व जिला उपाध्यक्ष गणेश महतो ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि आज खेग्रामस का प्रखंडों पर प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण गरीबों ने शिरकत किया।खेग्रामस के जिला अध्यक्ष जंगी यादव व विश्वनाथ पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों भूमिहीनों ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सीओ हायाघाट के माध्यम से समर्पित किया। वहीं, बिरौल कुशेश्वरस्थान में खेग्रामस के जिला  सह- सचिव बैद्यनाथ यादव के नेतृत्व में भारत बंद के समर्थन में घंटो सड़क जाम किया गया उसके बाद हजारों की संख्या में प्रखंड- अंचल कार्यालय के कामकाज को ठप कराया खेग्रामस को मिला गरीब-गुरबों का साथ,भारत बंद पर हर प्रखंडों का शटर डाउन, प्रदर्शन,अल्टीमेटम गया। वहीं, बिरौल प्रखंड-अंचल कार्यालय पर खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष विश्वम्भर पासवान, भाकपा माले नेता मनोज यादव, राजेन्द्र राम के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। उसके साथ ही अलीनगर अंचल पर खेग्रामस के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अवधेश सिंह व रामविलास सदाय के नेतृत्व में धरना दिया गया। गौराबौराम प्रखंड पर रामाकांत चौपाल, विकाश मुखिया व रामप्रसाद राम के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।सिंहवाड़ा प्रखंड पर खेग्रामस-माले के बैनर तले धरना दिया गया जिसका नेतृत्व सुरेंद्र पासवान, देवेंद्र चौधरी और रामबाबू साह ने किया।खेग्रामस नेताओं ने कहा कि प्रखंडों पर प्रदर्शन में मोदी सरकार के खिलाफ गरीबो का गुस्से का इजहार हुआ हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में भूमिहीन गरीब विरोधी सरकार से हिसाब लेंगे।  खेग्रामस को मिला गरीब-गुरबों का साथ,भारत बंद पर हर प्रखंडों का शटर डाउन, प्रदर्शन,अल्टीमेटम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture