आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में शुक्रवार को बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर दक्षिणी स्थित बरही टोल में मधुमक्खी पालक संजीव कुमार हाथी के परिसर में कृषि टास्क फोर्स की बैठक-सह-मधुमक्खी बाक्स वितरण कार्यक्रम में भाग लिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने रबी के विभिन्न फसलों के आच्छादन की समीक्षा की गयी। इसमें गेहूं,जौ,मक्का,चना,मसूर सरसों के आच्छादन के संबंध में जानकारी ली गयी। जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 75 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती का लक्ष्य था। जिसमें किसानों की ओर से लगभग 75 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल लगायी गयी है। वहीं मसूर में भी निर्धारित लक्ष्य 75 सौ हेक्टेयर लक्ष्य के अनुरूप मसूर की खेती की गयी है। रबी फसल में उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में बताया गया कि अक्टूबर,नवंबर,दिसंबर एवं जनवरी में कुल 16 हजार 729 मिट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता थी। जिसमें 15 हजार 872 मिट्रिक टन का विक्रय किया गया। तथा 857 मिट्रिक टन शेष उपलब्ध है। जिले में फिलहाल उर्वरक की कमी नहीं है। उर्वरक की कालाबाजारी को लेकर जनवरी से पूर्व 27 व जनवरी में 25 उर्वरक के दुकानों पर छापेमारी की गयी। उनकी ओर से बरती जा रही अनियमितता को लेकर दो दुकानदारों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया गया।
पांच दुकानदारों को निलंबित करने की कार्रवाई की गयी। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कृषि निदेशक,बिहार से प्राप्त निर्देश व सूची के आलोक में बिना पीओएस मशीन के उर्वरक बेचनेवाले दुकानदारों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी। जिसमें दो की ओर से समुचित कारणसहित जवाब दिया गया। अन्य के द्वारा स्पष्टीकरण का उत्तर नहीं देने के कारण एवं बिना पीओएस मशीन के उर्वरकी की बिक्री करने के कारण उनकी अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गयी। जिले में यांत्रिकरण में अबतक 7276 आवेदन प्राप्त हुए है। कृषि यांत्रिकरण में सात समूहों को कस्टम हायरिंग के तहत 53,89,000 की राशि अनुदान के रूप में दी गयी है।

जिला पदाधिकारी की ओर से सभी प्रखंडों से कस्टम हायरिंग के तहत एक-एक आवेदन का प्राप्त कर स्वीकृत करने का निर्देष दिया गया। जिला पदाधिकारी की ओर से बैठक से अनुपस्थित रहने एवं कृषि यांत्रिकरण के आवेदन को लंबित रखने के मामले को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी बासोपट्टी व मधेपुर का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी खजौली व घोघरडीहा को एक सप्ताह के अंदर ई-किसान भवन में षिफ्ट होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने मधु उत्पादक संजीव हाथी व इस कार्य में सहयोग कर रही उनकी पत्नी और पुत्री ज्योति कुमारी के प्रयास से अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बनने को लेकर शुभकामना दी गयी। साथ ही आरसेटी से प्रशिक्षित 26 महिलाओं को मधुमक्खी बॉक्स व मधु निष्कासन यंत्र दिया गया। जिसमे ती फूलो देवी, पुनीता देवी, कलिया देवी,राधा देवी, प्रमिला देवी समेत अन्य शामिल थी।

जिला पदाधिकारी ने सभी महिलाओं को हरसंभव सहयोग व बैंक के माध्यम से ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गयी। साथ ही जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को कस्टम हायरिंग के तहत कृषि यांत्रिकीकरण का लाभ लेने की बात कही गयी। तत्पष्चात जिला पदाधिकारी द्वारा संजीव हाथी के बगीचा में लगाये गये मधुमक्खी के बक्सों का भी निरीक्षण किया गया एवं उसके संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली गयी। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार,सहायक निदेषक,पौधा संरक्षण-सह-जिला उद्यान पदाधिकारी सतीषचंद्र झा,जिला सहकारिता पदाधिकारी विनोद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सोमेष्वर प्रसाद,एलडीएम अजय कुमार समेत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।







You must be logged in to post a comment.