spot_img

घर से निकलें तो हाथों में झोला हो….

spot_img
- Advertisement -

घर से निकलें तो हाथों में झोला हो….

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जब भी कोई सामान खरीदने घर से बाहर निकलें, हाथ में कपड़ा या जूट का थैला जरूर हो। इसे अपनी आदत में शामिल करें। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले के समाजसेवियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग  नहीं कर हम लोगों को पर्यावरण की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिला है। इसका सबको लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी वास्तविक रूप से सफल होगा जब आम नागरिक इसे व्यवहार में लाएंगे। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।  बैठक में डीएम ने प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में भी बताया। कहा कि यह ऐसा पदार्थ है जो सड़ता- गलता नहीं है। जहां रहता है प्रदूषण ही पैदा करता है। नगर आयुक्त नागेंद्र प्रसाद सिंह ने प्लास्टिक के उपयोग करने पर सरकार की ओर से दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी भी लोगों को दी। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने की जरूरत है, तभी एक सुंदर पर्यावरण बन सकेगा। बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी दुकानदार अपने दुकान पर इस आशय का एक बैनर लगा पाएंगे कि वह प्लास्टिक के थैले का का प्रयोग नहीं करते हैं। पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान करते हैं। बैठक में उपस्थित लायंस क्लब, मानवाधिकार सामाजिक परिषद, एनसीसी व स्काउट के प्रतिनिधियों ने भी इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाने में अपनी सहमति जताई। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि वह प्लास्टिक पर रोक के समुचित क्रियान्वयन के लिए वार्ड स्तरीय समिति बना दें। यह समिति हर एक दुकानदारों व लोगों  के पास जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी। इस अभियान को सफल बनाने में योगदान करेगी। मेयर वैजयंती देवी खेड़िया ने कहा किया हम सबों का सामूहिक उत्तरदायित्व है कि प्लास्टिक जैसे खराब वस्तु को अपने दैनिक प्रयोग से दूर करें।

- Advertisement -

घर से निकलें तो हाथों में झोला हो….

- Advertisement -

धरती की रक्षा में अपना योगदान करें। उन्होंने सभी लोगों से  इस अभियान की शुरुआत अपने घरों से करने का आवाहन किया। बैठक में शहर में यातायात व्यवस्था व कुछ स्थानों पर ट्रैफिक जाम पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके स्थाई रूप से निदान के लिए सुझाव दिए गए। डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आपसी बैठक कर  इन सुझावों पर अमल करने का निर्देश दिया । बैठक के बाद डीएम सहित सभी अधिकारी व स्वयंसेवी संगठनों तथा गणमान्य लोगों ने प्लास्टिक  पर रोक से संबंधित जन जागरूकता रैली में भी भाग लिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार वरीय उप समाहर्ता अनिल कुमार सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी उमाकांत पांडेय, डीपीआरओ लालबाबू सिंह जिला के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य उपस्थित थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan