spot_img

घोघरडीहा बाजार के व्यापारी से लूट की योजना बना रहे दो शातिर गिरफ्तार, कबूला जुर्म

spot_img
- Advertisement -

घोघरडीहा बाजार के व्यापारी से लूट की योजना बना रहे दो शातिर गिरफ्तार, कबूला जुर्म 

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। घोघरडीहा बाजार में एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने योजना नाकाम करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी ने प्रेस कांफेन्स में दी। एसडीपीओ ने शुक्रवार को बताया कि अपराधियों की ओर से घटना को अंजाम देने की तैयारी को स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किया गया है। अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि वह लोग भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना में कुख्यात अपराधकर्मी ओम यादव रमन यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ घोघरडीहा बाजार से घोघरडीहा जाने वाले रास्ते के बीच बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

- Advertisement -

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देशन में फुलपरास अनुमंडल के अंधरामठ, लौकहा, घोघरडीहा, फुलपरास थानाध्यक्ष के द्वारा सघन नाकेबंदी कर दिया। वहीं इस घटना में अन्य अपराधियों की पहचान भी कर ली गई है जो अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह पर छापेमारी की जा रही है।

डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि कुख्यात अपराधकर्मी ओम यादव का मधुबनी जिले में दर्जनों से अधिक मामलों में आपराधिक इतिहास हैं। वही अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलपरास सुनीता कुमारी, फुलपरास थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक  महफूज आलम, घोघरडीहा थानाध्यक्ष  फिरोज आलम,लौकहा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, पंडौल थानाध्यक्ष अनुज कुमार, तकनीकी शाखा के सुरेश कुमार,अन्धरामठ थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज सशस्त्र बल थे।

घोघरडीहा बाजार के व्यापारी से लूट की योजना बना रहे दो शातिर गिरफ्तार, कबूला जुर्म

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan