spot_img

घोषरामा में लहरा रहा धर्म का पताका, हनुमान के सामने सीया-राम के जयकारे

spot_img
- Advertisement -

घोषरामा में लहरा रहा धर्म का पताका, हनुमान के सामने सीया-राम के जयकारे

- Advertisement -

हायाघाट, देशज टाइम्स ब्यूरो। घोषरामा पंचायत का बांसडीह गांव इन दिनों आध्यात्मिक हो उठा है। पूरे इलाके में हनुमानी पताका लहरा रहा है तो माहौल भक्तिमय हो उठा है। मौका है स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ का। पहले दिन गाजे-बाजे के साथ संपूर्ण इलाके के लोग इसका शानदार व भव्य शुभारंभ किया तो  दूसरे दिन सोमवार को भक्तजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी भक्तजन आराधना के साथ-साथ हवन कुंड के चारों तरफ पंचकर्मा की। वहीं, भजन मंडलियों ने श्री राम जय राम जय जय राम के नाम के साथ सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में संतोष राज,राजू कुमार पंकज साह, रामचंद्र साह, गुल्जारी साह, राज, मनोज महतो,संजय साह, राजू राऊत, विकास साह, काजल कुमारी सभी मौजूद थे।

- Advertisement -

इससे पूर्व गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई थी जो हनुमान मंदिर से निकल कर चकवा बेता गांव होते हुए करेह नदी के तट पर पहुंची। जहां से जल भरने के बाद पुनः उसी मार्ग से होते हुए पेठिया गाछि शिव मंदिर परिक्रमा कर यज्ञ स्थल पर पहुंची। जिसके बाद कलश को मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया था। जानकारी के अनुसार, पिछले चौदह वर्षों से बांसडीह गांव में श्री-श्री 108 नवाह महायज्ञ का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से हनुमान मंदिर वासडीह परिसर में हो रहा है। इस वर्ष नवाह का आयोजन 29 जनवरी तक चलेगा। इससे पूर्व आज कलश यात्रा निकाली गई।

- Advertisement -

इसमें बतौर मुख्य अतिथि लोजपा प्रदेश महासचिव सह हायाघाट विधानसभा के पूर्व लोजपा प्रत्याशी आर के चौधरी ने कलश यात्रा का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस मौके पर कलश यात्रा को संबोधित करते हुए लोजपा प्रदेश महासचिव सह हायाघाट विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी ने कहा कि आज भी हमारा देश धर्म-कर्म को मानता है। हम ईश्वर में आस्था व विश्वास रखते हैं। हम प्रकृति के पूजक हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी प्रेम व सौहार्द की भावना समाज में बनी रहती है।

मौके पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत झा, युवा जिला उपाध्यक्ष रणधीर झा, पप्पू सिंह, घोषरामा पंचायत के मुखिया अरविंद सिंह, कमलेश यादव,  रामचंद्र साह, योगेंद्र राउत, सुंदर पंडित, देवेंद्र साह, राजू कुमार राजा, संजय साह, मनोज साह,  रामजतन पंडित, जागो साह व चंदन कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

घोषरामा में लहरा रहा धर्म का पताका, हनुमान के सामने सीया-राम के जयकारे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IRCTC Scam News: लालू परिवार पर शिकंजा, IRCTC घोटाले में आज कोर्ट सुनाएगी 16 आरोपियों पर बड़ा फैसला, बढ़ेगी मुश्किल?

पटना IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 16 आरोपियों पर आरोप तय होने या न होने पर आज दिल्ली कोर्ट का#PatnaIRCTCScam,#LaluPrasadYadav,#EDCase

PM Modi News: PM मोदी का ऐतिहासिक सफर: 12 साल सत्ता में, नेहरू के रिकॉर्ड को छुआ, देश में क्या बदला? पढ़िए 12 उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में 12 साल पूरे करते हुए जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस दौरान डिजिटल इंडिया#PMModiNews,#IndianPolitics,#ModiGovernment

Bihar Mausam News: बिहार में डबल अटैक: एक तरफ लू, दूसरी ओर 13 जिलों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल!

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जहां दक्षिणी बिहार लू की चपेट में है, वहीं IMD ने 13 से अधिक जिलों में तेज बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है#BiharWeather,#IMDAlert,#BiharRain

America H-1B News: H-1B वीजा शुल्क रद्द: अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों को मिली बड़ी खुशखबरी!

अमेरिका में H-1B वीजा पर एक लाख डॉलर के शुल्क को अमेरिकी अदालत ने रद्द कर दिया है। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से हजारों भारतीय पेशेवरों को बड़ी राहत मिली है।#H1BVisa,#AmericaNews,#IndianProfessionals