spot_img

चुप नहीं बैंठेंगी जीत की आस में आशा

spot_img
- Advertisement -

चुप नहीं बैंठेंगी जीत की आस में आशा

- Advertisement -

राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो।  आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर बारह सूत्री मांगों को लेकर आशा की हड़ताल मंगलवार को ग्याहरवें दिन भी जारी है। हड़ताली आशा ने बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा संचालित आशा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे-केवटी के मुख्य द्वार को बंद कर आशा कार्यकर्ता उमा देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। वहीं आउटडोर सेवा के साथ सीएचसी के कार्यों को बाधित किया। उक्त कार्यों के बाधित होने से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा। उमा देवी ने कहा कि सरकार का आशा कार्यकर्ताओं के ऊपर कोई ध्यान नहीं है। सरकार 29 जून 2015 के समझौता के मानदेय निर्धारण सहित अन्य मांगों को जब तक पूरा नहीं करती है। तब तक हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताली आशा को संबोधित करते हुए बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रखंड मंत्री रामतपेश्वर यादव ने मांगों की पूर्ति पर बल देते हुए बारह दिसंबर को जिला पदाधिकारी कार्यालय व तेरह व चौदह दिसंबर को पटना में मुख्यमंत्री का घेराव कार्यक्रम में शत प्रतिशत भागीदारी का आह्वान  किया। धरनार्थियों को संबोधित करने वालों में कुरियर संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार शाही के अलावा आशा कार्यकर्ताओं में अनिता दास, राघा देवी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी, ममता देवी, रिना देवी, किरण देवी, मीना देवी, रेणू देवी, आरती देवी, शमशाद हसरत, शकीला खातून, शीला देवी, इसरत प्रवीण सहित कई शामिल रहे।

- Advertisement -

चुप नहीं बैंठेंगी जीत की आस में आशा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan