spot_img

जदयू के मंत्रियों पर एमएसयू का सीधा हमला कहा, शराब पीकर मेरे साथी को पीटा

spot_img
- Advertisement -

जदयू के मंत्रियों पर एमएसयू का सीधा हमला कहा, शराब पीकर मेरे साथी को पीटा

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं पर दरभंगा सर्किट हाउस में हुए जानलेवा हमले के विरोध में जिला सचिव  सुमित माउभेटिया के संचालन में  सोमवार को प्रदर्शन के साथ नुक्कड़ नाटक का आयोजन करते हुए प्रशासन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हमला बोला। मौके पर आयोजित सभा में वरिष्ठ छात्र नेता सागर नदिया ने कहा तथाकथित पीके जो कि पटना विश्वविद्यालय में धनबल बाहुबल के आधार पर चुनाव जीतकर दरभंगा आएं हैं और वह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में भी धनबल व बाहुबल के साथ सत्ता का दुरुपयोग करते हुए छात्र संघ चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ता जय प्रकाश झा को जबरदस्ती उठाकर सर्किट हाउस ले आया गया जब संगठन के कार्यकर्ताओं को यह पता चला तो पांच की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता दरभंगा सर्किट हाउस पहुंचे जहां का दृश्य जो था वह अचंभित करने वाला था वहां पर लगभग एक सौ छात्र जदयू के कार्यकर्ता विधायक महेश्वर हजारी, मदन सहनी, संजय झा, सुनील चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल की उपस्थिति में दर्ज़नों कार्यकर्ता डाइनिग टेबल पर दारू के सेवन कर रहे थे। साथ में खाना खा रहे थे। मदमस्त थे। हमने वहां अपने कार्यकर्ता को बताया कि आप क्यों यहां आए हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे जबरदस्ती सौ की संख्या में छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी  में बैठाकर यहां लाया गया और मुझसे पूछा जा रहा था कि तुम बताओ कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन का यूआर सब कहां-कहां है। तुम बताओ कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन कहां-कहां से जीती है हम उसको उठाएंगे वह जितना पैसा लेगा उतना हम देंगे यह कहकर उनपर दबाब बनाकर मानसिकता उत्पीड़न किया जा रहा था। हमने अपने कार्यकर्ता को बोला कि आप मेरे साथ चलिए वह उठे और उनको हमने गाड़ी पर बैठा कर आगे बढ़ गए लेकिन हमारे दो साथी जो बाइक से पीछे थे उन पर वहां शराब के नशे में छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में मंत्री विधायक के उपस्थिति में जूता-चप्पल, लाठी, डंडा से जानलेवा उस पर हमला हुआ फिर हम जब देखे कि मेरा साथी पीछे से नहीं आ रहा है और गाड़ी घुमा के हम अंदर गए तब हम लोग बीच-बीच में गए हमारे साथ भी धक्का-मुक्की हुई हमलोगों पर भी जानलेवा हमला किया गया ।  फिर सात थाना पुलिस की जीप आई एसडीपीओ अनुज कुमार को हमने कहा कि ये लोग नशे के हालात में हैं। इनका मेडिकल करबाइए, एनेलाइजर से तत्काल जांच कीजिए लेकिन उन्होंने भी सत्ता के दबाब में उन्होंने हमारी एक नहीं सुनी। हमरा साफ कहना था जयप्रकाश जो कि हमारे कार्यकर्ता हैं। संगठन के हैं वह हमारे साथ रहेंगे वहां पर शासन की आड़ में प्रशासन की ओर से हम लोगों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि तुम लोग कुछ नहीं बोलो बोलोगे तो जेल में ठूस देंगे, केस कर देंगे, जयप्रकाश कहीं नहीं जाएगा लेकिन हमलोगों ने ईमानदारी के साथ विरोध किया और साक्ष्य प्रस्तुत किया । हमने पुसिल को जब मजबूर कर दिया  तब पुलिस ने जयप्रकाश झा से  लिखित में देने को कहा कि वो किससे साथ जाना चाहता हैं।  जयप्रकाश झा ने हमारे पक्ष में लिख कर दिया और पुलिस प्रोटेक्शन में उसे आवास पर छोड़ा गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अविनाश भारद्वाज ने कहा कि  हम कहना चाहते हैं कि यह कैसी व्यवस्था है यह क्या चल चल रही है जिस शासन में सत्ताधारी दल द्वारा शराब बंदी बिहार में किया जाता है लेकिन उन्हें के मंत्री विधायक व उन्हीं के छात्र संगठनों की ओर से दारू पी कर जानलेवा हमला किया जाता है।

- Advertisement -

जदयू के मंत्रियों पर एमएसयू का सीधा हमला कहा, शराब पीकर मेरे साथी को पीटा

- Advertisement -

आखिर यह कैसी व्यवस्था है।  क्या साबित करना चाहती है छात्र राजनीति स्वच्छ राजनीति होती है लेकिन धनबल और बाहुबल के आधार पर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए यह सत्ता पर काबिज होना चाहती है छात्रसंघ पर अपना हक जमाना चाहती है और छात्रों ने जो समर्थंन दिया है छात्रों ने जो अपने विचारों के साथ वोट किया है उन वोट को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है छात्रों के विचारों को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है इसी के विरोध में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। वही जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा  कि हमारे साथियों के आंखों में एक सपना इस सपना को खरीदा नहीं जा सकता है । उन्होंने कहा कि सत्ता तुम्हारा है तुम क्यों नहीं व्यवस्था परिवर्तन कर रहे हो क्यों बिहार की शिक्षा व्यवस्था ऐसी है क्या इसका जबाब तुम्हारे पास है अगर नहीं हैं तो छात्रों के विचारों को खरीदने का असफल प्रयास नहीं करे वहीं हमारे कार्यकर्ता जयप्रकाश झा पर छात्र जदयू मानसिक दबाब बनाना बंद करें उनके घरों के आगे गुंडों को भेजना बंद करे। बाद में यूनियन के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मिलकर संगठन के कार्यकर्ता पर शराब के नशा में सर्किट हाउस (दरभंगा) में जानलेवा हमला करने वाले छात्र जदयू  के कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया जाए व प्रतिष्ठित सर्किट हॉउस में ऐसा घृणित काम नहीं हो यह सुनिश्चित किया जाय  कार्यक्रम में उग्रनाथ मिश्रा, गोपाल चौधरी, दीपक झा,अमित मिश्रा, धीरज कुमार,सजग कुमार,अर्जुन सिंह सहित सैकड़ों सैनानी उपस्थित थे। यह खबर हुबहू आपतक।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...