spot_img

जब ग्राम्य दालान पर जीवंत हुई मिथिला

spot_img
- Advertisement -

जब ग्राम्य दालान पर जीवंत हुई मिथिला

- Advertisement -

चंदन पांडेय, देशज टाइम्स ब्यूरो। मिथिला ग्राम्य दालान में जीवंत हुई स्थानीय लोक संस्कृति व विरासत। मौका था दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का। आयोजित मिथिला ग्राम्य दलान कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक संस्कृति व परंपराओं व विरासत के जीवंत तस्वीर उभर कर सामने आए। लोक कलाकारों ने लुप्त होती जा रही अपने गौरवमयी परंपरा को लोगों के सामने  प्रस्तुत कर यह सिद्ध किया कि लोक संस्कृति की जड़ें आधुनिक गीत संगीत से कहीं अधिक गहराई में जाकर जमी है। यह आम जनमानस के हृदय की आवाज है।   ग्राम में दालान में शंभू प्रसाद यादव ने भुइया बख्तौर, रुदल पंजियार ने  कारू खिरहर लोकगाथा को अत्यंत ही मनोहारी तरीके से प्रस्तुत किया। उषा पासवान के लोक नृत्य, बचकईंन पासवान की ओर से  दुलरा दयाल सिंह  की लोकगाथा, उत्तम यादव के लोरीकायन, धरोहर मंच के लोक नृत्य, सोनी

- Advertisement -

जब ग्राम्य दालान पर जीवंत हुई मिथिला

- Advertisement -

स्वर श्रृंगार के शास्त्रीय नृत्य , धरोहर संस्कृति मंच की अद्भुत प्रस्तुतियों ने भी लोगों को बांधे रखा। वहीं, मिथिला की गौरवमयी परंपरा से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मिथिला दलान का मुख्य उद्देश यहां की विशुद्ध लोक परंपरा को न सिर्फ लोगों के बीच उभारकर सामने लाना है बल्कि इसका संरक्षण व संवर्धन भी करना है। उन्होंने कहा की मिथिला ग्राम्य  दलान  मिथिला लोक उत्सव के विशुद्ध रूप को प्रतिबिंबित करता है। इस अवसर पर एसएसपी गरिमा मल्लिक, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता विरेंद्र प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी उमाकांत पांडेय, डीपीआरओ लालबाबू सिंह, उमेश राय राम बुझावन यादव समेत काफी संख्या में लोक संस्कृति प्रेमी जन उपस्थित थे। इधर, संपूर्ण  जलवार पंचायत को ओडीएफ घोषित होने पर मुखिया फैजान अहमद को प्रमाण पत्र डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दिया।

जब ग्राम्य दालान पर जीवंत हुई मिथिला

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture