spot_img

जाले में खसरा, रुबेला टीका से दर्जनों छात्र बेहोश, केवटी में छिड़ी बीमारी से जंग

spot_img
- Advertisement -

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के दोघरा बुनियादी विद्यालय के विद्यार्थियो को गुरुवार को मेडिकल टीम ने  खसरा रुबेला का टीका लगाया। टीका लगते ही दर्जनों छात्रों चक्कर उल्टी की शिकायत से रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को विद्यालय के छात्रों को टीका लगाने के लिए मेडिकल टीम पहुंची थी।

- Advertisement -

टीका के तुरंत बाद दर्जनों छात्र चक्कर, उल्टी की शिकायत से बीमार पड़ गए। इसमें वर्ग पांच की छात्रा लतराहा की बुध्धु राम की दस वर्षीय पुत्री विभा कुमारी, रेखा कुमारी उल्टी करते करते बेहोश हो गई, जिसे मेडिकल टीम व शिक्षकों ने तत्काल जाले स्थित रेफ़रल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया।

- Advertisement -

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गंगेश झा ने इलाज कर सभी पीड़ित विद्यार्थियों को दवा दी। घटना के बाद बुनियादी विद्यालय में टीका लगाए बच्चों के अभिभावकों में अफरातफरी मच गई।  डॉ. गंगेश झा ने बताया, बच्चों में घबराहट के कारण चक्कर उल्टी की शिकायत होती है। यह दवा पूर्णतः सुरक्षित है।

- Advertisement -

इधर, केवटी में टीकाकरण में दिखी बच्चों की खास रूचि

केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाढ़पोखर केवटी  के 64 बच्चीं को टीका लगाया गया। मौके पर डब्ल्यूएचओ के एफवी काशीनाथ सिंह ने कहा कि यह टू इन वन टीका है। पूर्णत: सुरक्षित है। छात्राओं को एएनएम प्रेमलता ने टीका लगाया। मौके पर सीएचसी रनवे-केवटी के बीसीएम नीतीश सहाय के अतिरिक्त विद्यालय के वार्डेन मंजू कुमारी, शिक्षिका रिंकू कुमारी व रेणू कुमारी सहित विद्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे।

जाले में खसरा, रुबेला टीका से दर्जनों छात्र बेहोश, केवटी में छिड़ी बीमारी से जंग

तस्वीर : केवटी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाढ़पोखर की है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola