spot_img

जीवन में ज्योति लाकर जनहित में दिखी नई किरण

spot_img
- Advertisement -

जीवन में ज्योति लाकर जनहित में दिखी नई किरण

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कई राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए या चुनाव में भारी बहुमत से विजयी के लिए मतदाताओ से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करते हैं, परंतु ऐसा पहली बार देखा गया है कि किसी पार्टी ने निस्वार्थ भावना से निःसहाय लोगों को उनके आंखों में नई किरण के लिए जनहित में कुछ काम करने के लिए आगे आये। ऐसा ही जन अधिकार पार्टी की ओर से जयनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों निःसहाय लोगों का निःशुल्क मोतिया बिंद का ऑपरेशन कराकर उनकेजीवन में ज्योति लाकर जनहित में दिखी नई किरण जीवन में खुशियां लाने का काम किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर यादव ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में कुछ करने के लिए ऐसा कुछ किया जाए, जिससे गरीब लोगों को इसका कुछ लाभ मिल सके। इसमें उन्होंने दर्जनों लोगों को लक्ष्मण आई हॉस्पीटल मुजफरपुर से मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराकर उनहे चश्मा एवं दवा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी और अपने स्तर से सामाजिक क्षेत्र में भी बदलाव के लिए और काम करेगी।

- Advertisement -

जीवन में ज्योति लाकर जनहित में दिखी नई किरण

- Advertisement -

इंसेट यह भी पढ़िए,
हरलाखी में पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत

आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिने गांव में जेसीवी से मिट्टी खुदाई के दौरान अचानक पेड़ गिर जाने से नेपाल के बकचौरा गांव के एक पचपन वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। मामले को स्थानीय तौर पर रफा-दफा करने की प्रक्रिया चल रही थी कि बीच में पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार वृद्ध अपनी बेटी के ससुराल हरिने गांव आया हुआ था और उसकी बेटी के मुताबिक वह जेसीवी लेकर पेड़ गिरवाने बगीचे में गया। उसी दौरान पेड़ के साथ बिजली का पोल भी उक्त व्यक्ति पर गिर गया और वह व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसको इलाज के लिए नेपाल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। इस बावत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर जांचोंउपरांत कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan