spot_img

डॉ. चंद्रभान ने कहा, अंग्रेजी दलित समुदाय को दिलाएगी सामाजिक अभिशाप से मुक्ति

spot_img
- Advertisement -

डॉ. चंद्रभान ने कहा, अंग्रेजी दलित समुदाय को दिलाएगी सामाजिक अभिशाप से मुक्ति

- Advertisement -

नई दिल्ली, देशज टाइम्स। दलित विचारक डॉ. चंद्रभान प्रसाद ने इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल सिखाने वाली प्रमुख संस्था लिंग्वा परिवार के छात्रों को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा, भारत ने दुनिया में दूर-दूर तक प्रतिष्ठा अर्जित किया है क्योंकि यहां के डॉक्टर्स, इंजीनियर्स व वैज्ञानिकों ने अंग्रेजी भाषा को संवाद के माध्यम के रूप में चुना जो कि दुनिया की भाषा है। डोमेन विषय का अच्छा ज्ञान होने के बावजूद ज्यादातर दलित समुदाय के यूथ इंग्लिश स्पीकिंग स्किल के अभाव के कारण बेरोजगार हैं जिस वजह से अक्सर उन्हें रोजगार में उचित हिस्सा नहीं मिलता। कहा कि दलित युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है, वे उद्यमी बनने  की कोशिश करें क्योंकि व्यवसाय एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है, जो उन्हें बेहतर स्थिति व आधुनिक सुविधा, जैसे समृद्ध कार ब्रांड बीऍमडब्लू से लैस कर सकता है। इस तरह यह उन्हें समाज के ऊंचे लोगों के समकक्ष स्थिति प्रदान करेगा। डॉ. प्रसाद की राय में अंग्रेज़ी भारत के लोगों के लिए रोज़ी-रोटी की भाषा है, चाहे यह किसी की भी मातृभाषा हो।

- Advertisement -

निचले स्तर तक के लोगों को अंग्रेजी से जोड़ने की जरूरत

प्रख्यात लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बीरबल झा ने विषय के क्रम को आगे बढाते हुए कहा कि ‘भारत की आर्थिक उन्नति आज के युवाओं की अंग्रेज़ी कौशल से जुड़ी है। देश में समाज के सबसे निचले-से-निचले तबके तक भी अंग्रेजी भाषा का लाभ पहुंचना चाहिए। डॉ. झा जो लिंगवा परिवार के प्रमुख हैं ने कहा, सामाजिक न्याय की अवधारणा सभी के लिए समान शिक्षा का लाभ पहुंचाने में निहित है, जो कि भारत के संविधान में पहले से उल्लेखित है।

- Advertisement -

डॉ. चंद्रभान ने कहा, अंग्रेजी दलित समुदाय को दिलाएगी सामाजिक अभिशाप से मुक्ति

 लिंग्वा परिवारबना है भारतीय समाज का अगुवा

वहीं, डॉ. चंद्रभान प्रसाद जो अंग्रेजी शिक्षा के प्रबल समर्थक हैं ने जोर देते हुए कहा कि लिंग्वा परिवार भारतीय समाज में एक अच्छा और शानदार काम कर रहा है। यह आज के युवाओं को इंग्लिश स्पीकिंग स्किल से लैस कर रहा है, जिससे उन्हें करियर की संभावनाओं और जीवनशैली के महत्व को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सके। डॉ. प्रसाद ने कहा कि, अंग्रेजी भाषा ही दलित समुदाय को सामाजिक अभिशाप से मुक्ति दिला सकती है। जानकारी के अनुसार, कुछ वर्ष पहले इंग्लिश देवी मैया मंदिर की स्थापना डॉ. भान ने उत्तर प्रदेश के बांका गांव में करवाई थी जिसकी चर्चा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan