spot_img

दरभंगा की महिला की दिल्ली में हत्या, अर्धनग्न शव पार्क में फेंका

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा की महिला की दिल्ली में हत्या, अर्धनग्न शव पार्क में फेंका दरभंगा की महिला की दिल्ली में हत्या, अर्धनग्न शव पार्क में फेंकाकुंदन राय, देशज टाइम्स ब्यूरो,नई दिल्ली। दरभंगा जिले के खेराज गांव की रहने वाली रंजीत मिश्रा  की पत्नी रेनू झा की हत्या दिल्ली में हो गई। रेनू की लाश अर्धनग्न अवस्था में एक पार्क में मिली। खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। वहीं, पूर्वांचलवासियों के बीच  हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अचानक तेज हो गई। कारण, घटना भी सामान्य नहीं था। पिछले कुछ वर्षों से एक राजनीतिक एकता सूत्र में बंधते जा रहे पूर्वांचलवासी हर तरह से एक दूसरे के दुख दर्द में कंधे से कंधा देने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति में अगर किसी पूर्वांचली की हत्या हो जाए तो यह सरगर्मी बढ़ाएगी ही। दिल्ली के समयपुर बदली के गली नंबर तीन में रह रहे रंजीत झा की पत्नी रेणु झा की हत्या अपराधियों ने करते हुए लाश को पार्क में फेंक दिया। हत्यारे ने रेणु की हत्या कर समयपुर बदली व रोहिणी सेक्टर 18-19 मेट्रो स्टेशन के बीच अवस्थित एक पार्क में शव को अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर घरवाले रेणु को ढूंढने निकल पड़े पर कोई पता नहीं चल सका कि आखिरकार रेनू कहां गई।

- Advertisement -

हत्या व शव मिलते ही पूरे दिल्ली में सनसनी दरभंगा की महिला की दिल्ली में हत्या, अर्धनग्न शव पार्क में फेंका

रेनू की शव की तलाश में लगी पुलिस को सौ नंबर पर  समयपुर बदली व रोहिणी सेक्टर 18-19 मेट्रो स्टेशन के बीच अवस्थित पार्क में  लाश मिलने की जनकारी प्रदान की गई। पुलिस की ओर से शव बरामद करने के बाद परिजनों को इस बात की जानकारी प्रदान की गई।अर्धनग्न अवस्था में रेनू की लाश को देखकर परिजन स्तब्ध रह गए।परिजनों ने समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

- Advertisement -

कांग्रेस के पूर्व सांसद व पूर्वांचली महाबल मिश्र पहुंचे घटना स्थल परदरभंगा की महिला की दिल्ली में हत्या, अर्धनग्न शव पार्क में फेंका

पूर्व सांसद महाबल मिश्र रेनू के पति रंजीत मिश्रा को सांत्वना देने मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हत्या की यह घटना बहुत ही दुःखद, शर्मनाक और मानवता के नाम पर कलंक है। इसकी घोर निंदा होनी चाहिए। पूर्व सांसद ने घटना का संज्ञान  लेते हुए डीसीपी व एसएचओ से बात कर  जल्द से जल्द दोषियों के ऊपर उचित ,कठोर व न्यायपूर्ण कार्रवाई  करने को कहा। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि पूर्वांचलियों के ऊपर कोई आंख उठाकर देखेने से पहले एक बार जरूर सोच लें। वहीं विनीत ठाकुर, प्रणव झा समेत कई लोगों की ओर से फैक्ट्री मालिक ,पी एफ ऑफिस ,डीएम ऑफिस ,डीसीपी ऑफिस  और सामाजिक संस्था से बात कर रंजीत मिश्रा  को आर्थिक मदद दिलाने के लिये पूर्वांचलियों की ओर से मुहिम आरंभ किया गया है। वहीं पूर्वांचल कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के महासचिव तपन झा व सचिव रौशन झा व जनहित पूर्वांचल सोसाइटी के महासचिव विनीत ठाकुर भी मौके पर पहुंच के पीड़ित परिवार को सांत्वना प्रदान किया।

- Advertisement -

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan