spot_img

दिल्ली में दरभंगा के युवा करेंगे सात को मोदी सल्तनत पर हमला

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली में दरभंगा के युवा करेंगे सात को मोदी सल्तनत पर हमला

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। यंग इंडिया मार्च की तैयारी को लेकर रविवार को सीएम लॉ कॉलेज में आइसा नेताओं की बैठक जिला अध्यक्ष प्रिंस राज की अध्यक्षता व जिला सचिव विशाल मांझी की संचालन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के बतौर आइसा प्रदेश अध्यक्ष मोख्तार शामिल थे। बैठक को संबोधित करते हुए मोख्तार ने कहा कि आज देश व प्रदेश की सरकार छात्र-युवा विरोधी हैं। लगातार फीस वृद्धि, आरक्षण में कटौती, केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ को खत्म करने की साजिश, लगातार देश में दलित छात्रों पर हमला जारी है। कहा कि अब देश के छात्र नौजवान इस छात्र-युवा विरोधी सरकार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सात फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर जुमला नहीं जबाब दो, पांच साल का हिसाब दो नारा को बुलंद करेंगे।

- Advertisement -

मोख्तार ने कहा कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण को लगभग खत्म करने के उद्देश्य से दो सौ प्वाइंट रोस्टर प्रणाली को खत्म कर तेरह पॉइंट रोस्टर के हिसाब से आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्च के माध्यम से सरकार से दो सौ प्वाइंट रोस्टर प्रणाली को लागू करने को लेकर सरकार से अध्यादेश लाने की मांग की जाएगी।

- Advertisement -

वहीं, आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि लगातार पूरे देश में छात्र-शिक्षक कर्मचारी के ऊपर हमला बढ़ा है। इसका मुकम्मल जबाब देने के लिए दरभंगा से सैकड़ो छात्र-युवा 7 फरवरी को आयोजित यंग इंडिया अधिकार मार्च में शामिल होंगे। आने वाले चुनाव में छात्र-युवा ही मोदी सरकार को गद्दी से उखाड़ने का काम करेंगे।

वहीं, प्रिंस व विशाल ने भाकपा माले की ओर से 29 जनवरी को दरभंगा के पोलो मैदान में आयोजित मजदूर-किसान एकजुटता रैली में ज्यादा से ज्यादा छात्र को शामिल होने की अपील की।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष निशा कुमारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मयंक कुमार यादव, रमन  कुमार निराला, मोहम्मद तालिब, अनिकेत कुमार, राहुल कुमार, निखिल कुमार, अमोद कुमार अमन, निखिल कुमार, दिलीप कुमार, प्रभाकर सिंह, अफ़ज़ल अली, विशाल कुमार माझी, आशीष कुमार, अमन सत्यदेवा, आशीष कुमार, राजन कुमार सहित दर्जनों छात्र शामिल थे।

दिल्ली में दरभंगा के युवा करेंगे सात को मोदी सल्तनत पर हमला

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

South Bihar Power Update: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब इस ऐप से मिलेंगी सभी सेवाएं, जानिए काम की ख़बर

South Bihar Power Update: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिजली बिल

Bihar का वो गैंगस्टर, जिसको पकड़ने के लिए 8 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 डीएसपी – एसटीफ तैनात, लेकिन… हाथ अब भी खाली, जानिए...

मोकामा गैंगस्टर: बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात सोनू सिंह अभी भी पकड़ से बाहर है। 24 मई को हुई गोलीबारी के बाद से फरार इस अपराधी की तलाश में आठ जिलो

Bihar Weather: IMD की चेतावनी, DARBHANGA, मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, जानिए गर्मी से राहत कब?

बिहार मौसम: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, लेकिन साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों म

Aurangabad Bridge औरंगाबाद ब्रिज में दरार: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश – के बीच कनेक्टिविटी पर संकट, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक,...

Aurangabad Bridge: बिहार के औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-139 (पुराना एनएच-98) पर स्थित बतानी पुल में आई दरार ने तीन राज्यों - बिहार, झारखंड और उत्