spot_img

दो चापाकल खराब, तीन माह से सुन नहीं रहे मेयर, विधायक, लोग उतरे सड़क पर

spot_img
- Advertisement -

दो चापाकल खराब, तीन माह से सुन नहीं रहे मेयर, विधायक, लोग उतरे सड़क पर

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय  नाका नंबर दो में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इसके खिलाफ शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर उतर गए। जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि कादिराबाद स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में दो चापाकल पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसको लेकर संबंधित विभाग में कई बार शिकायत की गई। आवेदन दिया गया लेकिन स्थानीय पार्षद उपेंद्र शर्मा सहित मेयर बैजंती खेड़िया व नगर विधायक संजय सरावगी से भी इसकी शिकायत करते हुए समाधान की मांग की गई लेकिन तीन महीनें के बाद भी अभी तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। स्थिति यह है कि स्थानीय लोगों को काफी दूर से पानी लाकर भोजन बनाना पड़ता है। पीना पड़ता है। आक्रोशित लोगों ने बताया कि सरकार हर घर जल नल योजना का ढिंढोरा पीट रही है लेकिन मिथिलांचल की हृदय स्थली दरभंगा में नागरिक भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक समाधान कराने में फेल हैं। इनकी विफलता को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने आज नंबर दो से टावर जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। टायर जलाकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें काफी संख्या में महिलाएं बच्चे भी शामिल थे। जाम का नेतृत्व राजीव कुमार झा, अनिल कुमार झा, मुकेश कुमार, राकेश कुमार मन्नू, मंजीत एजाज बिट्टू, मनोज कुमार गोपाल सहित कई महिलाएं व बच्चे शामिल थे। इनका कहना था कि तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों चापाकल को चालू किया जाए।

- Advertisement -

दो चापाकल खराब, तीन माह से सुन नहीं रहे मेयर, विधायक, लोग उतरे सड़क पर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan