spot_img

दो पक्षो में हिंसक झड़प में लाठी-डंडे से पीटकर कमतौल में हत्या, तनाव

spot_img
- Advertisement -

कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। दो पक्षों में हिंसक झड़पर में विश्वमोहन यादव की डंडे व लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीरावस्था में विश्वमोहन को डीएमसीएच से पटना रेफर कर दिया गया था जहां उसकी मौत से पूरे इलाके में फिर से तनाव की स्थिति है। पुलिस कैंप कर रही है। इधर, मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने परिजनों को सौंपते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। देर रात कमतौल पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार दुधिया गांव के समसान में कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दुधिया गांव में बीते ती जनवरी की रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। इसमें दोनों ओर से लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई थीद्ध इस क्रम में दोनों पक्षों के दो लोग जख्मी हुए थे। एक पक्ष में जख्मी कैलाश यादव का इलाज केवटी रनवे में किया गया था। वहीं, दूसरे पक्ष से जख्मी विश्वमोहन यादव को पुलिस ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया था जिसे नाजुक स्थिति में डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर, केवटी रनवे में इलाजरत कैलाश यादव की पत्नी रेखा देवी ने आधे दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाते हुए एफआईआर  दर्ज कराई थी। वहीं दूसरे पक्ष से डाक रजिस्ट्री के माध्यम से रामबाबू यादव के आवेदन पर कैलाश यादव, रामदेव यादव, मदन यादव सहित तेरह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। विश्वमोहन यादव की मौत हो जाने से गांव में तनाव है। पुलिस पूरी चौकसी बरत रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धरम पाल ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापामारी कर रही है।दो पक्षो में हिंसक झड़प में लाठी-डंडे से पीटकर कमतौल में हत्या, तनाव

- Advertisement -

इंसेट, चोरी से बिजली जलाने में चार पर केस

कमतौल,देशज टाइम्स ब्यूरो। वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार सहायक विधुत अभियंता दरभंगा के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने थाना क्षेत्र के पिंडारुच गांव में छापेमारी कर टोका फंसा कर चोरी से विधुत का उपयोग कर रहे स्थानीय जनक चौपाल के पुत्र प्रमोद चौपाल, महावीर चौपाल के पुत्र शत्रुघ्न चौपाल, सुधीर कुमार ठाकुर की पत्नी रजनी देवी व चिरंजीव झा के पुत्र हरिशंकर झा पर कमतौल थाना में बुधवार को केवटी जेई दिनेश कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपी बिना किसी प्रकार के कागजात के चोरी चुपके टोका फंसाकर आवासीय परिसर में विधुत का उपयोग कर रहे थे। छापेमारी दल में केवटी जेई के अलावे संतोष कुमार,मजहरुल हसन,व मानव बल बजरंगी यादव व भास्कर झा समेत अन्य शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Liquor Ban Politics बिहार की शराबबंदी पर JDU में ‘दो फाड़’, क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला? | पढ़िए किसने कहा – ‘...

Bihar Liquor Ban: NCAER की रिपोर्ट के बाद बिहार की शराबबंदी नीति पर जदयू में आंतरिक बहस तेज हो गई है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने 100% प्रतिबंध को अव्यावहारिक बताया, वहीं प्रवक्ता#BiharLiquorBan,#JDUDebate,#BiharPolitics

मां सिंहासनी के चरणों में CM Samrat थावे मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री चौधरी ! चरणों में टेका माथा … नारियल, चुनरी और प्रसाद |...

Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को थावे मंदिर में मां सिंहासनी के दर्शन किए। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर के विकास कार्यों की समीक्ष#SamratChoudhary,#ThaweMandir,#BiharNews

Bhagalpur Railway Station छठ पूजा से पहले भागलपुर में रेलवे का बड़ा तोहफा ….मॉड्यूलर वेटिंग हॉल ! यात्रियों की भीड़ होगी नियंत्रित, मिलेगी राहत

Bhagalpur Railway Station: पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक की मंजूरी के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मॉड्यूलर वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य शुरू होगा। छठ पूजा से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है,#BhagalpurRailwayStation,#ChhathPuja,#BiharRailNews

Bihar Politics तेजस्वी यादव पर JDU का तीखा वार: ‘पहले घर संभालें, यूरोप घूम कर आएं’ | पढ़िए – AK-47 – 10 हजार रोजगार...

Tejashwi Yadav: जेडीयू विधायक श्याम रजक ने तेजस्वी यादव पर AK-47 फायरिंग और सरकारी खजाना खाली होने के आरोपों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी को यूरोप घूमने की सलाह दी।#ShyamRajak,#TejashwiYadav,#BiharPolitics