spot_img

नेपाल से मधुबनी लौट रही स्कार्पियो ने पंजाब नेशनल बैंक के कैश वैन में मारी ठोकर, हंगामा

spot_img
- Advertisement -

  नेपाल से मधुबनी लौट रही स्कार्पियो ने पंजाब नेशनल बैंक के कैश वैन में मारी ठोकर, हंगामा

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी उमगांव स्थित पंजाब नैशनल बैंक की शाखा के बाहर खड़ी वैन से कैश निकालने के दौरान पीछे की दिशा से आ रही एक बेकाबू स्कोर्पियो चालक ने कैश वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वैन का शीशा टूट गया। वैन से उतर रहे सुरक्षा कर्मी भी बाल-बाल बच गए। बैंक के बाहर भी कुछ समय के लिए अफरातफरी भी मच गई। सुरक्षा कर्मी व स्थानीय लोगों ने स्कोर्पियो चालक को पकड़ कर कुछ समय के लिए बंधक भी बना लिया। कुछ समय के लिए बैंक से ग्राहकों को भी खाली कराया गया।

- Advertisement -

हालांकि घटना स्थल पर पुलिस ने तुरंत पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। घटना शनिवार दोपहर की है। सुरक्षा कर्मी व स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीएनबी शाखा के बाहर कैश वैन खड़ी थी। सुरक्षाकर्मी कैश का बक्शा लेकर वैन से उतर रहे थे। तभी पीछे की दिशा से तेज गति से आ रही एक बेकाबू स्कोर्पियो ने वैन को ठोक दिया। आरोपी चालक की पहचान मधुबनी स्थित लहेरियागंज के मो. नसीम के रूप में हुई है।नेपाल से मधुबनी लौट रही स्कार्पियो ने पंजाब नेशनल बैंक के कैश वैन में मारी ठोकर, हंगामा

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कैश वैन पिपरौन की ओर से उमगांव पीएनबी शाखा पहुंची थी जबकि स्कोर्पियो चालक नेपाल से मधुबनी के लिए लौट रहा था। उमगांव में आकर स्कोर्पियो चालक ने कैश वैन में टक्कर मार दी। ठोकर मारने के बाद स्कोर्पियो चालक उल्टे सुरक्षा कर्मी व बैंक कर्मियों पर रुआब दिखाने लगा। तब स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर बैंक में कुछ समय के लिए बंधक बना लिया। हालांकि बाद में आपसी समझौते पर चालक को बंधक मुक्त कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

नेपाल से मधुबनी लौट रही स्कार्पियो ने पंजाब नेशनल बैंक के कैश वैन में मारी ठोकर, हंगामा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan