spot_img

पप्पू का नीतीश से सवाल कहा, क्यों सुशासन बाबू क्या हाल है

spot_img
- Advertisement -

पप्पू का नीतीश से सवाल कहा, क्यों सुशासन बाबू क्या हाल है

- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को प्रदेश की नीतीश सरकार को जमकर लताड़ लगाते कहा, क्यों सुशासन बाबू क्या हाल है आपके सूबे का। कानून की बिगड़ चुकी हालात से जनता त्रस्त हो चुकी है। सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं शर्मसार कर रही हैं। हालात इतनी बदतर है कि दुष्कर्म की घटना पर जातिय राजनीति हो रही। श्री यादव ने लोहट, सकरी व रैयाम चीनी मिल को चालू करने में नीतीश सरकार को असफल बताते हुए कहा कि सूबे का विकास बाधित हो गया है। भय के कारण सूबे से व्यावसायियो का पलायन हो रहा है। लगातार व्यवसायियों पर हमले बढ़ाते जा रहे हैं। नीतीश सरकार में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण इतना मिलने लगा है कि आम लोगों की कोई पहचान नहीं दिख रही। झंझारपुर जाने के दौरान कहा कि  सुशासन सरकार में शराबबंदी विफल है। शराब माफिया पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। निर्दोष लोगों को शराबबंदी का शिकार बनाया जा रहा है।  सिर्फ राजधानी पटना में प्रतिदिन सैकड़ों लीटर शराब का अवैध कारोबार खुलेआम है। इससे जुड़े अधिकारी मालामाल हो रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि सूबे के सभी रजिस्ट्री ऑफिस से यह जांच होना चाहिए कि पिछले दस वर्षो में सूबे के कितने मंत्री, विधायक व वरीय अधिकारियों के परिजनों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री हुई है।पप्पू का नीतीश से सवाल कहा, क्यों सुशासन बाबू क्या हाल है

- Advertisement -

स्थानीय सदर अस्पताल में एक यौन शोषण पीड़ित नाबालिग बच्ची से मुलाकात किया। पीड़िता से मिलने के बाद श्री यादव ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पीड़िता बच्ची को अभी तक इंसाफ नही मिला है। उन्होने कहा कि अगर गांव के स्थानीय लोग ससमय नही पहुंचते तो दरिंदे बच्ची से बलात्कार  के बाद हत्या कर देते। श्री यादव ने कहा कि हैरान करने वाली बात यह है कि कुछ लोग बलात्कार के आरोपी को बचाने में लगे हैं। सांसद ने कहा कि बेटियां आज कहीं सुरक्षित नहीं हैं। हमें बेटियों की सुरक्षा की चिंता है,जिसके प्रति हम गंभीर हैं। इस के लिए हमारे समाज को भी गंभीर होना पड़ेगा। उन्होंने  कहा,  बलात्कार मामलों में 24 घंटे के अंदर  जांच कर चार्जशीट जमा कर स्पीडी ट्रायल कर कार्रवाई पर फांसी होनी चाहिए। इस अवसर जाप जिलाध्यक्ष वृज किशोर यादव, जिला महासचिव तमन्ना शेख,सुरेंद्र यादव,मो. हुसैन, मौके पर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर यादव, प्रदेश महासचिव सह जन अधिकार सेना के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर यादव, शंभू सिंह, प्रियरंजन सिंह, तमन्ना शेख सहित के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

पप्पू का नीतीश से सवाल कहा, क्यों सुशासन बाबू क्या हाल है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan