spot_img

पर्यावरण को हरितिमा की सुरलहरी में बांधने वाले बच्चे दिखे अग्रिम पंक्ति में, मिला पुरस्कार

spot_img
- Advertisement -

पर्यावरण को हरितिमा की सुरलहरी में बांधने वाले बच्चे दिखे अग्रिम पंक्ति में, मिला पुरस्कार

- Advertisement -

दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रकृति के पांचों तत्व लयबद्ध है और ये समभाव से पूरी सृष्टि का लालन-पालन करते हैं। इसी तरह से संगीत भी राग-द्वेष से परे होता है। जिसके कारण यह सभी को प्रिय है। वस्तुतः प्रकृति की तरह ही संगीत भी समानता का संदेश देता है। संगीत के माध्यम से प्रकृति संरक्षण की बात करना अनूठी पहल है। इससे समाज के हर वर्ग के लोगों पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे कार्यक्रम जगह-जगह होने चाहिए। यह बात पर्यावरण संरक्षण विषयक समूहगान प्रतियोगिता 2019 के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. महादेव झा ने कही।

- Advertisement -

स्वयंसेवी संस्था डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन व संगीत विभाग, नागेद्र झा महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. झा ने बताया कि संगीत की सहजता मन में उतर जाती है और मनुष्य हर टेंशन से मुक्त हो जाता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा मानसी झा, आकांक्षा रानी, हेमलता, दिव्या, आयुषी, आस्था, अनन्या, सुलभ मित्तल एवं कुमार प्रवेश, द्वितीय स्थान पर रहे नागेन्द्र झा महिला महाविद्यालय की छात्रा श्यामा कुमारी, रीता कुमारी, आरती, स्वाती, शिखा, सुमन एवं श्रृति कुमारी, तृतीय स्थान पर रहे महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के नवनीत कुमार, आलोक कुमार, प्रिंस, शिवानी कुमारी व तपस्य रंजन तथा संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर रहे एमएलएसएम काॅलेज व दरभंगा राॅक्स टीम के राजन मेहरा, शिवम कुमार, सुष्मिता कुमारी, सुमन कुमार, हर्षवर्द्धन झा, सुरज कुमार एवं रोहित कुमार को टीम शिल्ड, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।पर्यावरण को हरितिमा की सुरलहरी में बांधने वाले बच्चे दिखे अग्रिम पंक्ति में, मिला पुरस्कार

- Advertisement -

कार्यक्रम को महाविद्यालय की वरीय शिक्षिका डॉ. लता सिन्हा, डॉ. अर्चना झा, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. रंजना झा, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक विद्या विकास झा, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के शिक्षक रामउदय मिश्रा  ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. सरोज राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ममता रानी ने दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदे की वंदना से हुआ। मौके पर डॉ. माला झा, डॉ. सुधा झा, प्रो. साधना झा, प्रो. स्वेता जयशंकर, मनीष आनंद, अनिल कुमार सिंह, राजकुमार गणेशन आदि उपस्थित थे।पर्यावरण को हरितिमा की सुरलहरी में बांधने वाले बच्चे दिखे अग्रिम पंक्ति में, मिला पुरस्कार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan