spot_img

पूर्व वीसी लेंगे सीएम कॉलेज में क्लास, पढ़ाएंगे बीबीए को

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। तकनीकी व प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षकों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ी है। हम अपने छात्रों को उनकी प्रतिभा के अनुसार  तराशने व निखारने का प्रयास करें। मिथिलांचल के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस उन्हें निखारने की जरूरत है। यह बात लनामिवि के पूर्व वीसी व प्रबंधन गुरु प्रो. एस एम झा ने कही। मौका था सीएम कॉलेज में बीबीए के छात्रों के समारोह का। कहा कि आज प्रबंधन के क्षेत्र में रोजगार बढ़े हैं लेकिन स्पर्धा भी बढ़ी है। समय की मांग के अनुसार कोर्स भी शुरू हो व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी तय हो यह जरूरी है। पूर्व वीसी झा ने कहा कि बीबीए के छात्रों को अब सप्ताह में दो दिन वे क्लास लेंगे। इसका आज श्रीगणेश है।  मौके पर प्रधानाचार्य डॉ मुश्ताक अहमद, बीबीए के कोऑर्डिनेटर प्रो. चंद्रशेखर मिश्रा, बीसीए के कोऑर्डिनेटर डॉ. अशोक कुमार पोद्दार, वाणिज्य विभाग के सभी शिक्षकों ने प्रो. झा का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. अहमद ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, ऐसे  प्रबंधन गुरु से हमारे छात्रों को ना सिर्फ पाठ्यक्रम बल्कि प्रबंधन की बदलती हुई दुनिया से भी अवगत होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। डॉ. अहमद ने कहा कि अभी हमारा सौभाग्य है कि हमारे वर्तमान कुलपति भी देश के जाने-माने प्रबंधन गुरु हैं। अपनी सुविधा व समय के अनुसार हमारे छात्रों का मार्गदर्शन करते रहें यही उनसे आग्रह। मौके पर छात्रों के चेहरे बेहतर शिक्षा पाने की ललक में चहक रहे थे।पूर्व वीसी लेंगे सीएम कॉलेज में क्लास, पढ़ाएंगे बीबीए को

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET पर अमित शाह का विपक्ष को सीधा चैलेंज: ‘मैं संसद में ही हूं, चर्चा से आप भाग रहे’

NEET Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NEET विवाद पर संसद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद में हैं और सरकार चर्चा के ल#AmitShah,#NEETControversy,#ParliamentSession

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का 17 अगस्त से नया नियम! अब घर बैठे मिलेगी आपकी डिजिटल डीड| जानें कैसे – रजिस्ट्री की प्रक्रिया में...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का झंझट अब खत्म होने वाला है! 17 अगस्त तक सभी 141 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन लागू होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharNews

Bihar में 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख पार, क्या साल के अंत तक ₹1.60 लाख होगा? खरीदने से पहले जानें |सोने-चांदी के दामों में...

Patna Gold Price: पटना में सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 12 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, जबकि चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर प#PatnaGoldPrice,#GoldSilverRate,#BiharNews