spot_img

प्रदर्शन पर आश्वासन का मरहम

spot_img
- Advertisement -

प्रदर्शन पर आश्वासन का मरहम

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। पीजी द्धितीय सेमेस्टर उत्तर पुस्तिका पुर्नमूल्यांकन करने, सरकारी घोषणा के अनुसार छात्राओं का निःशुल्क नामांकन, पैट 2018 की उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करने समेत अन्य मांगों को लेकर ऑल इंडिया डीएसओ ने बुधवार को नरगौना परिसर से जुलूस निकालकर विवि मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल सदस्य द्धितीय सेमेस्टर रिजल्ट में गड़बड़ी क्यों, विवि  प्रशासन जवाब दो,आंतरिक मूल्यांकन आंदोलन में गड़बड़ी कर छात्रों का दोहन बंद करो, छात्राओं का निशुल्क नामांकन लेना होगा, फीस वृद्धि पर रोक लगाओ समेत अन्य नारे लगा रहे थे।

- Advertisement -

प्रदर्शन पर आश्वासन का मरहम

- Advertisement -

विश्वविद्यालय मुख्यालय पर जुलूस पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया डीएसओ राज उपाध्यक्ष लाल कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण पीजी द्वितीय सेमेस्टर के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी हुई है। रिजल्ट में गड़बड़ी की यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले से भी रिजल्ट में लगातार गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट की गड़बड़ी के माध्यम से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यही नहीं सेमेस्टर जैसी  अवैज्ञानिक पद्धति से पाठ्यक्रम में कटौती की जा रही है।

प्रदर्शन पर आश्वासन का मरहम

साथ ही आंतरिक मूल्यांकन के नाम पर मनमाने तरीके से अंक दिया जा रहा है। उन्होंने छात्रों से इन समस्याओं के खिलाफ जोरदार छात्र आंदोलन निर्मित करने की अपील की है। ऑल इंडिया डीएसओ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल कुलपति से मिलकर छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। मौके पर वीसी प्रो.एसके सिंह ने सात जनवरी तक समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया डीएसओ के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य विजय कुमार दरभंगा जिला संयोजक ललित कुमार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय काउंसिल सदस्य दयानंद कुमार, सीएम लॉ कॉलेज अध्यक्ष पंकज कुमार, पूजा कुमारी, मधु कुमारी, राजन कुमार, प्रियंका कुमारी, अंशु कुमारी, शिव शंकर यादव, आशीष कुमार, कुणाल कश्यप, सुरेंद्र कुमार, रोशन कुमार, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, कमल देव साहू समेत अन्य कर रहे थे।

प्रदर्शन पर आश्वासन का मरहम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis