spot_img

प्रो. प्रेम मोहन मिश्र की अगुवाई में एमएलएसएम को चमकाएंगें मनीष, संतोष

spot_img
- Advertisement -

प्रो. प्रेम मोहन मिश्र की अगुवाई में एमएलएसएम को चमकाएंगें मनीष, संतोष

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। एमएलएसएम कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों  की बैठक शुक्रवार को रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष  प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। मौके पर ऐलूमनी एसोसिएशन के विस्तार पर चर्चा की गई। वहीं सर्वसम्मति से ऐलूमनी एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबों ने अपनी स्वीकृति दी।

- Advertisement -

प्रो. प्रेम मोहन मिश्र की अगुवाई में एमएलएसएम को चमकाएंगें मनीष, संतोष

- Advertisement -

ऐलूमनी एसोसिएशन को सही तरीके से चलाने के लिए पूर्ववर्ती छात्रों ने एक तदर्थ समिति का गठित की जिसमें प्रो.प्रेम मोहन मिश्रा को मार्गदर्शक,मनीष राज संयोजक व संतोष कुमार चौधरी को सहसंयोजक सर्वसम्मति से बनाया। वहीं, मनीष राज को ऐलमनी संघ की नियमावली बनाने के लिए सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा ने कहा कि कॉलेज के विकास में  महाविद्यालय के प्रशासन से ज्यादा महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र चिंतित रहते हैं जो सराहनीय है।

महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र सभी दिशाओं में अपने-अपने क्षेत्रों में अव्वल है। यह  महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। वहीं, उन्होंने ऐलूमनी एसोसिएशन के तहत पूर्ववर्ती छात्रों का डाटा कलेक्शन करने की पुष्टि करते हुए बताया कि अति शीघ्र यह डाटा कलेक्ट कर के जितने भी हमारे पूर्ववर्ती छात्र जहां-जहां हैं उनसे संपर्क किया जाएगा। उन्हें अगली मीटिंग में आमंत्रित किया जाएगा। संयोजक मनीष राज ने कहा कि आज मैं जहां भी हूं महाविद्यालय की देन है। मैं खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर तक खेला वह भी महाविद्यालय का ही देन है।

प्रो. प्रेम मोहन मिश्र की अगुवाई में एमएलएसएम को चमकाएंगें मनीष, संतोष

आज मैं सीनेट का  सदस्य हूं। यह प्रतिनिधित्व करने की क्षमता भी महाविद्यालय ने ही सिखायी है। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं अपनी जिम्मेदारी का  ईमानदारी पूर्वक महाविद्यालय के हितों के लिए निर्वाह करूंगा। ऐलूमनी एसोसिएशन का अति शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराऊंगा। सह संयोजक के रूप में संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह का आयोजन लगातार होना चाहिए क्योंकि वर्तमान छात्र अपने पूवर्वर्ती छात्रों की कामयाबी को प्रत्यक्ष रूप से देखकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। आज की  मीटिंग में सैकड़ों पूर्ववर्ती छात्रों ने सहभागिता दी। अपने विचार रखे।

प्रो. प्रेम मोहन मिश्र की अगुवाई में एमएलएसएम को चमकाएंगें मनीष, संतोष

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard