spot_img

बाइकर्स ने एमआरएम की पूर्व प्रिसिंपल मंजुला सिन्हा से 60 हजार लूटे

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। शहर में बाइकर्स गैंग की बादशाहत एकबार फिर आम लोगों की जिंदगी नरक बनाने पर तूली है। गैंग की बदमिजाजीअब सिर चढ़कर बोलने लगा है। इससे आम लोगों की जिंदगी तबाह हो रही है मगर पुलिस प्रशासन की नाकामयाबी इसे रोक पाने में असमर्थ दिख रहा है। यही वजह है कि इसकी दबंगता से शहर का आम इंसान अपनी जमा पूंजी गंवा रहा है। पहले अग्रवाल ड्रेसेज के मालिक ने बारह लाख गंवाए सोमवार को एमआरएम कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य प्रोफेसर मंजुला सिन्हा इस गिरोह की शिकार बनी। हद तो यह कि पुलिसकर्मी उसी अग्रवाल ड्रेसेज से बारह लाख लूट मामले में चंद अपराधियों को पकड़ने के एवज में चैंबर ऑफ कामर्स से वाहवाही लूटते सम्मान पा रहे थे इसी बीच अपराधियों की दहशतगर्दी ने एक प्रोफेसर को ना सिर्फ रिक्शे से नीचे पटक दिया बल्कि साठ हजार कैश समेत अन्य जरूरी कागजात लूटकर चलते बने। यह शहर को दागदार करने वाली घटना पुलिस प्रशासन के माथे पर कलंक से कम नहीं दिख रही। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर विवि थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक से साठ हजार रुपए निकाल कर श्रीमती सिन्हा रिक्शा से अपने घर दिग्ही पश्चिम जा रही थी। इसी बीच एमआरएम कॉलेज व आयकर चौराहा के बीच बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने बाइक पर सवार होकर पीछे से बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान प्रोफेसर श्रीमती सिन्हा इस छीनाछटपी  के दौरान रिक्शा से गिर गई। इससे श्रीमती सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने अपना काम तमाम करते हुए बैग लेकर फरार हो गया। बैग में रखे साठ हजार नकद, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पोस्ट ऑफिस के पास बुक, पैन कार्ड व आधार कार्ड लेकर गैंग के सदस्य वहां से रफूचक्कर हो गए। घटना दोपहर के करीब दो से ढ़ाई बजे के बीच की है। इस बीच नगर थाना पुलिस बैंक की सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह के भीतर ही अग्रवाल ड्रेसेस के मालिक से बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने बारह लाख छीन लिए थे जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब आधा दर्जन अपराधियों को हिरासत में लिया था। इसी उपलक्ष्य में पुलिस पदाधिकारियों समेत एसएसपी को सम्मानित किया जा रहा था कि इधर, बाइकर्स गैंग ने पूरी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए।बाइकर्स ने एमआरएम की पूर्व प्रिसिंपल मंजुला सिन्हा से 60 हजार लूटे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने मकान मालिकों को बड़ा झटका दिया है। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में 15% की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जो 30 साल बाद हुआ बड़ा बदलाव है। हालांक#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#TaxHike

आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

Emergency 1975: आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू हुआ था। इस दौरान मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगी और संविधान में बड़े बदलाव किए गए। जान#Emergency1975,#IndianDemocracy,#FundamentalRights

बिहार में मौसम का ‘अजीब’ मिजाज! लू और आंधी-बारिश ने एक साथ किया Knock Knock, जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज! जहां एक तरफ 14 जिलों में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, वहीं दूसरी ओर पूर्वी बिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। जान#BiharWeatherAlert,#BiharHeatwave,#BiharMonsoon

Bihar Tender Scam: SVU की जांच में बड़ा ट्विस्ट, IAS अभिलाषा शर्मा-योगेश सागर कोके ख़िलाफ़ नहीं मिला सबूत, फिर क्यों हुए सस्पेंड? संजीव हंस...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में SVU ने बड़ा खुलासा किया है। दो IAS अधिकारियों पर सीधे संलिप्तता के साक्ष्य नहीं मिले, पर विभागीय कार्रवाई तय है। वहीं, फरार IAS संजीव हंस#BiharTenderScam,#IASOfficers,#SVUInvestigation