spot_img

बाल काव्य को समर्पित ची ची चिड़िया उड़ उतरा बाजार में, डॉ. सतीश को मिल रही चहुंओर वाहवाही

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। साहित्य शोध संस्थान बनौली की ओर से शनिवार को डॉ. सतीश चंद्र भगत संपादित पुस्तक बाल काव्य संकलन ची ची चिड़िया उड़ का लोकार्पण राजकीय मध्य विद्यालय बनौली प्रांगण में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त तीन शिक्षकों व स्थापित बाल साहित्यकार को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पूर्व विधायक राम निवास ने किया। सेवानिवृत्त शिक्षक उमेश कुमार शर्मा कुमर राय व गुणन मिश्र को महा मना लाल बिहारी भगत शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध साहित्यकार राम पुनीत ठाकुर को बाल साहित्य सृजन हेतु महा मना शंभू अगेही  शिखर सम्मान डॉ सुरेश वर्मा को डॉ. स्वर्ण किरण शिखर सम्मान तथा हरिनारायण गुप्त को राज नारायण चौधरी शिखर सम्मान से अलंकृत व विभूषित किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रसाद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उनका कैसे चतुर्दिक विकास होगा इस पर हमें सदैव ध्यान देना चाहिए। विचार व्यक्त करने वालों में सम्मानित अतिथि गोपाल मंडल कथाकार नरेंद्र किशोर सिन्हा उमेश कुमार शर्मा कुमर राय अखिलेश कुमार चौधरी प्रमुख थे। कार्यक्रम के अंत में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इसमें डॉ. राम पुनीत ठाकुर तरुण, सुरेश वर्मा, ब्रजनंदन वर्मा, रामबाबू सिंह, आलोक कुमार, दीनानाथ लाल, अमिताभ कुमार सिन्हा, विनोद कुमार हसौरा प्रमुख थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सतीश चंद्र भगत ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन अमिताभ कुमार सिन्हा ने किया।बाल काव्य को समर्पित ची ची चिड़िया उड़ उतरा बाजार में, डॉ. सतीश को मिल रही चहुंओर वाहवाही

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police: राजगीर एकेडमी में 19 DSP की पासिंग आउट परेड, DGP विनय कुमार के मिले स्ट्रिक्ट संदेश -“अगर केवल वेतन के लिए आए...

बिहार पुलिस : राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी में मंगलवार को 19 युवा डीएसपी अधिकारियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। 69वें दीक्षांत समारोह में पासिंग आउट प

Bihar Police: बिहार पुलिस महिला कमांडो: बिहार की सुरक्षा में नया अध्याय, 652 जांबाज शामिल

बिहार पुलिस महिला कमांडो: बिहार को मिली नई शक्ति! मोकामाघाट में लगभग 270 दिनों के कड़े प्रशिक्षण के बाद 652 महिला कमांडो का एक बैच सोमवार को औपचारिक रूप से बिहा

सहरसा हॉस्पिटल: पोस्टमार्टम हाउस में कुत्तों ने नोंचा लाश के अंश ‘ विसरा ‘, उठे सवाल,’ केवल अधिकृत ‘ कैसे हो गए ‘कुत्ते’

सहरसा हॉस्पिटल: बिहार के सहरसा सदर अस्पताल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पोस

Cyber Slavery : साइबर स्लेवरी में फंसे DARBHANGA समेत गोपालगंज, सीवान, मोतिहारी, बगहा, बेतिया, गया के प्रोफेशनल युवा, विदेश में 1600 बिहारी ‘साइबर गुलामी’...

साइबर स्लेवरी: विदेश में ऊंचे वेतन का सपना देख गए बिहार के सैकड़ों लोग अब गहरे संकट में हैं। 1600 बिहारी नागरिक दक्षिण एशियाई देशों में बंधक बनाकर 'साइबर गुलामी